भक्ति में स्वार्थ होना दूध में जहर मिलाने के समान हो जाता है – राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश

उदयपुर हिरण मगरी सेक्टर 4 भक्ति संध्या 8 फरवरी 2022 । भक्ति में स्वार्थ होना दूध में जहर मिलाने के समान हो जाता है उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश संबोधित करते कहा कि भक्ति के माध्यम से ही मानव परमात्मा तक पहुंच सकता है ।
उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा भक्ति करने पर अगले को व्यवधान ना हो इसका विवेक रखना अत्यंत जरूरी है नहीं तो भक्ति टकराव और संघर्ष का रूप ले लेगी।
मुनि कमलेश ने बताया कि मानसिक तनाव डिप्रेशन ब्लड प्रेशर आदि असाध्य रोगों के लिए भक्ति रामबाण औषधि के समान है । राष्ट्रसंत ने कहा कि भक्ति योग सबसे सहज सरल और उत्तम मार्ग है इसको अपनाए बिना धार्मिकता में प्रवेश नहीं हो सकता।
जैन संत ने स्पष्ट कहा कि भक्ति किसी की बपौती नहीं है पैसों से खरीदा और बेचा भी नहीं जा सकता आज जैन दिवाकर चौथमल जी महाराज साहब दीक्षा जयंती मना रहे हैं नाकोड़ा दीवाना ग्रुप दिलीप जारोली हनी जारोली पंकज मेहता राकेश वया ने आयोजन किया भक्ति गीत कार वैभव बाघमार ने अपने सहयोगियों सहित श्रोताओं को भक्ति के सागर में डूबा दिया गौ सेवा का आव्हान किया नाकोडा भक्तों के लिए जोली फैलाकर गौ माता की रक्षा के लिए धन एकत्रित किया।

Play sound