प्रबल संस्था द्वारा मिशन ऑक्सीजन के तहत तुलसी, बिल्वपत्र व आंकड़े के पौधे किए वितरण

रतलाम। आज कालिका माता उद्यान में शिवरात्रि के पावन पर्व पर सनातन सोशल ग्रुप द्वारा 121 शिवलिंग का अभिषेक संपन्न कराया गया । इसमें सभी 121 जोड़ों ने अभिषेक किया तथा प्रबल संस्था द्वारा मिशन ऑक्सीजन के तहत पूर्व पार्षद व समाजसेवी अदिति दवेसर व अशेष अग्निहोत्री,मदन सोनी,रचना वर्मा,अनिल झालनी,किरण भाटी,भावना प्रजापति, बबीता नागर ने तुलसी, बिल्वपत्र व आक के पौधे वितरित करें। इसमें आकाश कोठारी द्वारा संस्था को 31 पौधे दिए गए। सभी जोड़ों को कुमकुम से तिलक लगाकर ससम्मान पौधे दिए गए । अदिति दवेसर ने बताया कि तुलसी के पौधे वितरण करने का उद्देश्य है कि जन सामान्य रोगमुक्त रहे और शिवरात्रि का पावन अवसर है इसलिए बेलपत्र व आंकड़े के पौधे भी वितरित किए गए।

Play sound