कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया पौधारोपण

रतलाम । अंकुर अभियान के तहत जिले में वृक्षारोपण कार्य 1 मार्च से आरंभ हुआ। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम, अपर कलेक्टर श्री एम.एल. आर्य, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिड़े, एसडीएम श्री राजेश शुक्ला, उप संचालक कृषि श्री विजय चौरसिया, उप संचालक उद्यानिकी श्री पी.एस. कनेल तथा अन्य अधिकारियों द्वारा विभिन्न पौधों का रोपण किया गया । आगामी 5 मार्च तक चलने वाले अभियान के तहत जिले के शासकीय कार्यालय परिसरों, स्कूलों, आंगनवाड़ी परिसरों तथा अन्य स्थानों पर खाली पड़ी भूमियों पर व्यापक पौधारोपण किया जाएगा । पौधारोपण को वायुदूत ऐप पर अपलोड भी किया जा रहा है।

Play sound