आचार्य श्री सुशील कुमार जी महाराज का 42 वा आचार्य पद दिवस एवं महाशिवरात्रि पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया

नई दिल्ली। आचार्य सुशील आश्रम, अहिंसा भवन, शंकर रोड पर गुरुदेव की शिष्या साध्वी लक्षिता जी एवं साध्वी दीप्ति जी के सानिध्य में परम पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री सुशील कुमार जी महाराज का 42 वा आचार्य पद दिवस एवं महाशिवरात्रि पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विश्व अहिंसा संघ के अध्यक्ष लाला मुल्क राज जैन, कार्यकारी अध्यक्ष श्री गौतम ओसवाल, महासचिव श्री शांति लाल कोठारी, ने दीप प्रज्वलित किया,द्वय साध्वी जी ने नवकार महामंत्र एवं ओम नमो शिवाय की सभी से धून लगवाई। कार्यक्रम के उपरांत श्री शांति लाल कोठारी एवं श्री गौतम ओसवाल ने सभी को प्रसाद वितरित किया।

Play sound