धन स्वास्थ्य संस्कृति की रक्षा निहित है – राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश

नवानिया राजकीय माध्यमिक विद्यालय 2 मार्च 2022। आध्यात्मिक संस्कार युक्त शिक्षा के अभाव में तीन काल में भी चरित्र का निर्माण नहीं हो सकता है । उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने संबोधित करते कहा कि चरित्र की रक्षा में ही धन स्वास्थ्य संस्कृति की रक्षा निहित है । उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है जिनके कंधों पर सारा भार है वह जितने मजबूत होंगे उतना देश का भविष्य उज्जवल होगा।
मुनि कमलेश ने कहा कि डब्ल्यूएचओ की अनुसंधान की रिपोर्ट स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए उससे नशा मुक्त जीवन जीने की प्रेरणा मिलेगी ।
राष्ट्रसंत ने स्पष्ट कहा कि पाश्चात्य संस्कृति का अंधानुकरण आतंकवाद से भी खतरनाक है भारतीय संस्कृति ही विश्व को विनाश से बचा सकते हैं । उप प्रवर्तक श्री कमल मुनि जी ने बताया कि विश्वशांति हथियारों से नहीं महापुरुषों के सात्विक विचार से संभव है।
अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली के वरिष्ठ कार्यकर्ता विजय वीरवाल कांफ्रेंस के बलवंत सिंह जी हींगड़ विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ की ओर से विद्यालय में 500 बच्चों को प्रभावना वितरित की गई दिवाकर मंच शाखा राजस्थान के कार्यकारी महामंत्री दीपक भंडारी जीवन सराफ राजस्थान महिला अध्यक्ष आजाद रामपुरिया जिला महामंत्री संगीता भंडारी ने गौ माता कोलापसी खिलाई।

Play sound