फ्रंटलाइन वर्करों का स्वास्थ्य शिविर संपन्न

रतलाम। द इंटरनेशनल लायंस डिस्ट्रिक्ट 32 33 जी 1 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजे एफ लायन रश्मि गुप्ता द्वारा अमृतम सेवा सप्ताह 1 मार्च से 7 मार्च तक महिलाओं के सम्मान स्वरूप मनाया जा रहा है। सेवा सप्ताह अंतर्गत महिलाओं के विभिन्न आयोजनों का दायित्व गवर्नर महोदय द्वारा डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन यास्मिन शेरानी, लायन एहतेशाम अंसारी, लायन वीणा छाजेड़ को सौंपा गया। इसी तारतम्य में आज नरसिंह वाटिका में फ्रंटलाइन वर्कर के स्वास्थ्य का परीक्षण डॉक्टर नेहा सिंह परमार, चांदनी पारगी ,अनीता पाटीदार स्टाफ नर्स द्वारा किया गया । शिविर में 50 महिलाओं का बीपी शुगर एवं महिलाओं से संबंधित बीमारियों का परीक्षण किया गया । लायंस क्लब समर्पण के बैनर तले स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे डॉक्टर एवं नर्स का सम्मान क्लब अध्यक्ष लायन मोबीन गोरी, सचिव लायन अनीता झालीवाल, सदस्य अर्चना यादव डिस्टिक चेयर पर्सन वीणा छाजेड़ द्वारा किया गया आभार लायन एहतेशाम अंसारी द्वारा माना गया।

Play sound