
रतलाम । राज्य शासन की मंशा अनुसार अंकुर अभियान के तहत कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशानुसार जिले में शासकीय कार्यालय परिसरों में वृक्षारोपण किया जा रहा है। 5 मार्च तक चलने वाले वृक्षारोपण कार्यक्रम में अधिकारी, कर्मचारी अधिकाधिक रूप से वृक्षारोपण कर रहे हैं।
3 मार्च को सैलाना के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के उपखंड कार्यालय परिसर में सहायक यंत्री श्री नरेश कुवाल, जिला सलाहकार श्री आनंद व्यास, उपयंत्री श्री नरेंद्र जोशी, श्री राजेंद्र पाल, श्री सुंदर टेलर, श्री सुरेश आदि ने वृक्षारोपण किया। इस दौरान आम, बादाम, अशोक के वृक्ष लगाए गए । ग्रामीण क्षेत्रों में भी विभाग के अमले द्वारा ग्रामीणजनों को वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।