विभिन्न विचारधाराओं के बीच अपने को साबित करना ही सच्चा पुरुषार्थ है

रतलाम । अनुकूल परिस्थितियां हमारे लिए बहुत अच्छी हो सकती है लेकिन प्रतिकूल व्यवस्था और विभिन्न विचारधारा हमें मजबूत और विकसित करने का अवसर प्रदान करती है। हमारी प्रतिभा का सही परीक्षण अलग-अलग विचारों से परिपक्व लोगों के बीच ही होता है समान विचारों में हम हमारी कमियां नहीं देख पाएंगे और ना ही हम दूसरों की अच्छाइयों से कुछ सीख पाएंगे इसलिए हमें सदैव यह कोशिश करना चाहिए कि हमारा व्यक्तित्व किन परिस्थितियों से निखर सकता है । हमें अलग-अलग स्वभाव तथा प्रवृत्तियों के व्यक्तियों से मेलजोल बढ़ाने में संकोच नहीं करना चाहिए । रही बात समय प्रबंधन की तो इसके लिए हम स्वयं जिम्मेदार हैं कि हम उचित प्रबंधन के अभाव में वहां नहीं कर पाते हैं जो हम करना चाहते हैं समय ना होने का आदर्श बहाना बनाकर लडऩे से भाग जाते हैं यह हमारी पराजय है । यदि हम किसी कार्य के लिए समय नहीं दे पाए यह हमारी टालने की प्रवृत्ति का प्रमाण है जो हमें लक्ष्य प्राप्ति की ओर बढऩे से रोकता है । लायन सदस्य तब तक ना बैठे चुप जब तक कि उन्हें अपनी मंजिल और लक्ष्य हासिल ना हो ।
उक्त ओजस्वी विचार लायंस क्लब इंटरनेशनल रिजन 3233 जीवन रीजन चेयरपर्सन लायन बी. के. महेश्वरी द्वारा आयोजित रीजन सम्मिट ”अभिव्यक्ति ” में पधारे इंदौर आई. आई. एम.के. निर्देशक डॉ. हिमांशु राय ने व्यक्त किए। आपने कहा कि हम अक्सर किसी कार्य का मैनेजमेंट करते वक्त उसकी असफलता के लिए चिंतित रहते हैं यह नहीं होना चाहिए, कोशिश बार-बार करना होगी, तभी हमें सफलता हासिल होगी । कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध कैरियर कोचिंग संस्थान एलेन कोटा के निर्देशक डॉ. गोविंद माहेश्वरी ने कहा कि आत्मविश्वास और धैर्य हमारी सफलता की पहली सीढ़ी है नवीन पीढ़ी को इन्हें अपना शस्त्र बनाकर अपना कैरियर बनाना होगा तभी उन्हें सफलता प्राप्त होगी सामाजिक संस्थाओं का नवसृजन तथा युवा पीढ़ी को दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान रहता है लायन सदस्य इस दिशा में बहुत कार्य कर रहे हैं जो स्वागत योग्य है आरंभ में अतिथियों ने मेलबर्न जोंस के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया राष्ट्रगान ध्वज वंदना लायन अलका पोरवाल ने प्रस्तुत की अनाया माहेश्वरी ने आराध्य वंदना प्रस्तुत की स्वागत उद्बोधन कांफ्रेंस के चेयरपर्सन लायन संतोष चाणोदिया ने दिया । प्रथम वॉइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन डॉ साधना सोडाणी, द्वितीय बाइक डिस्ट्रिक्ट गवर्नर यश शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया । रीजन चेयरपर्सन बी.के माहेश्वरी ने अपने मन की बात में रीजन द्वारा किए गए सेवा कार्यों का उल्लेख करते हुए सभी क्लब पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। आपने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए आभार जताया । मंच पर प्रदीप लोढ़ा, संजय मेडटवाल, शरद मूणत आदि मंचासीन थे । अतिथियों का स्वागत डॉ. सुलोचना शर्मा, आलोक गांधी रवि बोथरा, गोपाल जोशी नीरज सुरोलिया, योगेंद्र रुनवाल, दिनेश शर्मा, राजेंद्र जयसवाल विक्की जैन, सुनील के. जैन, राजेश डोरिया, वीणा छाजेड़, मूवीना गौरी, सीमा भारद्वाज, वर्षा सारस्वत, अनीता झालीवाल, प्रेमलता दवे, कल्पना राजपुरोहित, भारती उपाध्याय, पुष्पा वासन, कांता छगाणी आरती त्रिवेदी, निलेश पोरवाल, विक्रम सिंह सिसोदिया, महेश व्यास, आशीष जोशी, कुलदीप त्रिवेदी, रमेश उपाध्याय, हिम्मत सिंह राजपुरोहित, कैजार हुसैन बोहरा आदि ने किया । इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्र से आए क्लब पदाधिकारियों को उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया गया । इस अवसर पर डॉ. रतन खंडेलवाल, संदीप निगम, जगदीश सोनी, यास्मिन शेरानी, निमिष व्यास, सुनील जैन, एडवोकेट प्रमोद व्यास, प्रेम पिरोदिया, जगदीश सोनी, मंगल पिरोदिया, सुरेश चौधरी, संजय गुणावत, कमलेश पालीवाल, मनीष जोशी सहित गणमान्य जन उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन दिनेश शर्मा, संतोष जोशी ने तथा आभार रवि बोथरा ने व्यक्त किया ।

Play sound