
रतलाम। स्वामी विवेकानंद व्याख्यानमाला समिति द्वारा आयोजित व्याख्यानमाला आज दिनांक 5 मार्च 2022 को शाम 7 बजे छोटू भाई की बगीची, लक्कड़पीठा में प्रारम्भ होगी,जिसमें दिल्ली से प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ हर्षवर्धन महिला सशक्तिकरण पर उद्बोधन देंगे।एवं मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉक्टर लीला जोशी जी रहेंगे समिति अध्यक्ष विम्पी छाबड़ा, सदस्य महेंद्र गादिया, डॉ पदम् घाटे, गोपाल मजावदिया, अनुज छाजेड़ , अनुराग लोखंडे आदि ने नगर के प्रबुद्धजनों से व्याख्यानमाला को सार्थक बनाने की अपील की है।