गाय की सेवा महापुरुषों की पूजा से बढ़कर है – राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश

मेनार श्री महावीर चारभुजा गौशाला 4 मार्च 2022 । गौ माता कृष्ण का प्राण है गाय रोती है तो सांवरिया तड़पता है उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने श्री महावीर चारभुजा गौशाला प्रस्तावित भूमि पर संबोधित करते कहा कि गाय की सेवा महापुरुषों की पूजा से बढ़कर है।
उन्होंने कहा कि इंसान के बिना पशु जिंदा रह सकता है लेकिन पशु के बिना इंसान एक पल भी जिंदा नहीं रह सकता पशु की हत्या इंसान की हत्या से बढ़कर है।
मुनि कमलेश ने बताया कि पशुधन नहीं बचा तो 56 भोग यूरिया निरमा पाउडर कास्टिक सोडा के दूध से बनेगा नकली घी के दीप जलेंगे आध्यात्मिकता तार-तार हो जाएगी सरपंच प्रमोद जी ढोली और उप सरपंच मांगीलाल जी सिया वता की सहमति से गौशाला भूमि प्राप्त हुई। अध्यक्ष छोगालाल जी बाफना, सचिव प्रकाश जैन, कानूनी सलाहकार वकील दुर्गेश मेनारिया 11 जनों की कार्यकारिणी का गठन किया । जिससे पूरे इलाके में खुशी की लहर छा गई इंटाली होकर 5 मार्च को अकोला पधारने की संभावना है।

Play sound