
जावरा (अभय सुराणा) । श्री महावीर संयुक्त जैन नेशनल विद्यालय की बैठक मे विद्यालय शिक्षण समिति के चुनाव में सर्वानुमति से अध्यक्ष के लिए सुजानमल कोचट्टा, उपाध्यक्ष के लियें नगीनलाल सकलेचा, सचिव के लिये मदनलाल धारीवाल के साथ ही कोषाध्यक्ष पद के लिये अजीत चत्तर का निर्वीरोध चयन सर्वानुमति से किया गया।
इस मोके पर श्री महावीर संयुक्त जैन नेशनल विद्यालय कार्यसमिति सदस्य के रूप श्री बाबुलाल खेमसरा, जम्बुकुमार गंगवाल, दिपचंद डागी, हिम्मत धारीवाल व हिम्मत गंगवाल चुने गये। वही व्यवस्थापक के रूप मे आश्विन गंगवाल को सर्वानुमति से मनोनीत किया गया। बैठक मे विद्यालय मे नवीन कमरों व बच्चों के लिये सुविधा धर के निर्माण का निर्णय लिया गया । नवमनोनीत पदाधिकारीयो स्वागत किया गया। उक्त जानकारी सचिव मदन धारीवाल ने दी।