यूक्रेन में अध्ययनरत नामली के स्टूडेंट श्री अनिल राठौर रविवार को सकुशल घर लौटे

रतलाम । यूक्रेन में अध्ययनरत रतलाम जिले के नामली निवासी स्टूडेंट श्री अनिल राठौर सकुशल अपने घर लौट आए। वे नई दिल्ली से रविवार को ट्रेन से रतलाम आए। सकुशल वापसी पर श्री अनिल राठौड़ द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान तथा भारतीय एंबेसी द्वारा की गई मदद पर आभार व्यक्त किया। उनके पिता श्री गोपाल राठौर तथा माता श्रीमती माया राठौर द्वारा भी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा की गई मदद पर आभार प्रकट किया गया।

Play sound