रतलाम। रतलाम भ्रमण पर आए जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी.एस. भदोरिया ने रविवार को स्थानीय सर्किट हाउस पर आयोजित कार्यक्रम में उन व्यक्तियों को सम्मानित किया जिन्होंने अंकुर अभियान में उत्कृष्ट कार्य किया है।
प्रभारी मंत्री द्वारा कार्यक्रम में 23 उत्कृष्ट व्यक्तियों को प्राणवायु अवार्ड से सम्मानित किया गया जिनके द्वारा अंकुर अभियान में स्वरुचि से बेहतर कार्य किया गया, अधिकाधिक वृक्षारोपण में सहभागी हुए। इस अवसर पर विधायक शहर श्री चेतन्य काश्यप, विधायक रतलाम ग्रामीण श्री दिलीप मकवाना, श्री राजेंद्रसिंह लुनेरा, श्री श्याम सुन्दर शर्मा, श्री मनोहर पोरवाल, श्री प्रदीप उपाध्याय, श्री अशोक पोरवाल, कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिड़े, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. इंद्रजीत बाकलवार, श्री सुनील पाटीदार, अपर कलेक्टर श्री एम.एल. आर्य, एसडीएम श्री राजेश शुक्ला, सीएसपी श्री हेमंत चौहान, जिला पंचायत के श्री हिमांशु शुक्ला, श्री महेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री भदौरिया ने सम्मानित व्यक्तियों को बधाई देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा कई नवाचार एवं अभिनव प्रयोग जनहित में किए जाते हैं। मुख्यमंत्री कार्य प्रारंभ करते हैं तो लक्ष्य शत-प्रतिशत अर्जित किया जाता है। पर्यावरण तथा प्रकृति के संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री द्वारा सतत वृक्षारोपण किया जा रहा है। प्रभारी मंत्री ने आग्रह किया कि जिले में जो भी वृक्षारोपण किया गया है उसका संरक्षण किया जाए, पौधे बड़े होकर वृक्ष का आकार ग्रहण करें। सभी नागरिक पर्यावरण हितैषी आयोजनों में शत-प्रतिशत सहभागिता निभाएं। कार्यक्रम का संचालन ग्रामीण आजीविका मिशन के श्री हिमांशु शुक्ला ने किया।
प्रभारी मंत्री ने जावरा सर्किट हाउस पर वृक्षारोपण किया
जिले के भ्रमण पर आए प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी.एस. भदौरिया द्वारा जावरा सर्किट हाउस पर आगमन के दौरान नागरिको से मुलाकात की तथा वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर श्री राजेंद्रसिंह लुनेरा, श्री के.के. सिंह कालूखेड़ा तथा अन्य जनप्रतिनिधि, नागरिक उपस्थित थे।

रक्तदान शिविर में पहुंचे
जावरा आगमन पर प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी.एस. भदौरिया जावरा सिविल अस्पताल में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में पहुंचे, आयोजन की जानकारी ली तथा सराहना की। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (महिला) तथा रेडक्रॉस सोसाइटी जावरा के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री भदौरिया ने कहा कि हमारी बहने परोपकार एवं समाज हितेषी कार्यों में सदैव आगे रही हैं। रक्तदान एक ऐसा कार्य है जिससे जीवन सुरक्षा मिलती है। सभी लोग इस प्रकार के परोपकारी कार्यों में अपना योगदान देते रहे, अपनी सहभागिता से कभी पीछे नहीं हटे। इस अवसर पर श्री राजेंद्र सिंह लुनेरा, श्री श्याम सुन्दर शर्मा, श्री के.के. सिंह कालूखेडा तथा क्षत्रिय महासभा के सदस्यगण उपस्थित थे।

गढ़ कैलाश मंदिर पहुंचकर दर्शन किए
रविवार को रतलाम भ्रमण पर आए जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी.एस. भदौरिया द्वारा शहर के गढ कैलाश मंदिर पहुंचकर दर्शन किए गए। इस दौरान गढ कैलाश सेवा समिति द्वारा प्रभारी मंत्री का स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री चैतन्य काश्यप, श्री दिलीप मकवाना, श्री राजेंद्र सिंह लुनेरा, श्री मनोहर पोरवाल, श्री प्रदीप उपाध्याय, एसडीएम श्री राजेश शुक्ला आदि उपस्थित थे।
सर्किट हाउस पर नागरिकों से मुलाकात
रविवार को जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी.एस. भदोरिया द्वारा रतलाम सर्किट हाउस पर स्थानीय गणमान्य नागरिकों तथा आमजनों से मुलाकात की गई और शहर तथा जिले के विकास पर चर्चा की गई।

प्रभारी मंत्री भदोरिया ने श्री इब्राहिम शेरानी के पिता की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की
रविवार को रतलाम आए जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी.एस. भदौरिया ने शैरानीपुरा में श्री इब्राहिम शैरानी के निवास पहुंचकर श्री शैरानी की पिता की मृत्यु पर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी तथा अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उपस्थित विधायक श्री चैतन्य काश्यप, श्री दिलीप मकवाना, श्री राजेंद्र सिंह लूनेरा, श्री प्रदीप उपाध्याय, श्री श्यामसुंदर शर्मा द्वारा भी शोक संवेदना व्यक्त की गई। इस दौरान एस.डी.एम. श्री राजेश शुक्ला, श्री मुबारिक शैरानी आदि उपस्थित थे।