जिस तरह से रतलाम में कांग्रेस एक्टिव हैं उस तरह से लगता है कि रतलाम हम जीत जाएंगे-शेख आलिम

रतलाम। कांग्रेस अल्पसंख्यक कार्यक्रम में रतलाम मध्य प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कमेटी प्रदेश के नवनिर्वाचित नवनियुक्त अध्यक्ष शेख अलीम एवं प्रदेश प्रभारी श्री महेंद्र सिंह वोहरा के प्रथम नगर आगमन पर महू रोड स्थित होटल गोल्डन टावर पर 51 किलो की पुष्पमाला से पूर्व नेता प्रतिपक्ष मुबारिक मंसूर अली पटौदी खान पूर्व पार्षद वहींद शौरानी एवं कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग उपाध्यक्ष अफजल हुसैन युवा नेता साजिद कप्तान ने स्वागत किया। होटल पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष श्री शेख का आतिशबाजी एवं पुष्प वर्षा की गई । कांग्रेस के वरिष्ठ जनों ने अपने उद्बोधन दिए व मार्गदर्शन किया। पूर्व पार्षद मुबारिक आरआर खान ने अपने उद्बोधन में कहा कि मध्य प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग में रतलाम शहर में लगभग दो लाख वोटर है जिसमें 60,000 मुसलमान है और इसमें अगर अल्प समाज को जोड़ें तो हम निश्चित तौर से रतलाम की सीट को जीत सकते हैं तत्पश्चात रतलाम शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने भी अपना उद्बोधन दिया इसमें कहा कि 2023 में हम निश्चित और जीत जाएंगे उसके लिए अच्छे लोगों को जोड़ें और ज्यादा से ज्यादा कार्य करें। शेख अलीम मैं भी अपने उद्बोधन में कहा की रतलाम में अल्पसंख्यक विभाग बहुत ही सक्रिय है और जिस तरह से कार्य कर रहा है उसको देख कर लगता है कि रतलाम शहर से हम निश्चित तौर से जीत जाएंगे। जिस तरह से यहां पर कांग्रेस एक्टिव है इस दृष्टि से लगता है रतलाम सीट हम निश्चित तौर से जीत जाएंगे।इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया कार्यवाहक अध्यक्ष जेम्स चाको पूर्व सतीश पुरोहित, प्रदेश कांग्रेस सचिव मंसूर अली पटौदी ,यूथ प्रबंधन अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठावां एवं एनएसयूआई अध्यक्ष निलेश शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय स्टीफन, मुर्तुजा स्टेशन वाला, ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या, वासिफ काजी, शायर फैज रतलामी, गफ्फार, फिरोज ईरानी सुलेमान खान अमित खान मांगीलाल जैन रशीद मंसूरी रसूल का रशीद अंसारी शानू शाह जिलाध्यक्ष, सचिव निशा विजय पूर्व महिला प्रदेश सचिव तबस्सुम खान शहर अध्यक्ष रजिया मंसूरी शहर उपाध्यक्ष अनु नेकाडी शीला सिसोदिया युवा कांग्रेस जिला महामंत्री हिना खान ब्लॉक अध्यक्ष सुल्ताना आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अफजल हुसैन ने किया आभार जेम्स चाको ने माना।

Play sound