रतलाम। 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में तथा शिक्षक सांस्कृतिक संगठन के 25 में रजत जयंती वर्ष के तत्वाधान में स्व. प्रेरणा तोगड़े की स्मृति में नगर के विभिन्न क्षेत्रों से कर्म लिस्ट महिलाओं को नारी गौरव सम्मान से सम्मानित किया जावेगा । मंच अध्यक्ष दिनेश शर्मा तथा सचिव दिलीप वर्मा ने बताया कि नवीन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दोपहर 4.00 बजे आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती जमुना भिड़े, जिला पंचायत सीईओ, श्रीमती सुषमा कटारे प्राध्यापक कन्या महाविद्यालय विशेष रूप से उपस्थित रहेगी । कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सुलोचना शर्मा करेगी । सम्मानित महिला गौरव अलंकरण के लिए नाम इस प्रकार है:- विनिता ओझा, शीला वण्डेला, राधा पाटीदार, प्रीति गोठवाल, ललीता कदंब, पुष्पा जोशी, डेलन भाभरा, प्रवीणा दवेसर, सीमा अग्निहोत्री, माधुरी पन्नीवस, श्रीमती माया मौर्य, कु. कृतज्ञा शर्मा, रीतम उपाध्याय, प्रीति सोलंकी, कोमल पोरवाल, रेवा जोशी, शशि संघवी, श्रीमती नम्रता करनानी, अनिता एलेक्जेण्डर, श्रीमती पुष्पा सिसौदिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु डॉ. मुरलीधर चांदनी वाला, गोपाल जोशी, ओपी मिश्रा, ममता अग्रवाल, कृष्ण चंद्र ठाकुर, राधेश्याम तोगडे , नरेंद्र सिंह राठौड़, रमेश उपाध्याय, श्याम सुंदर भाटी, भारती उपाध्याय, रक्षा के. कुमार, वीणा छाजेड़, आरती त्रिवेदी, मिथिलेश मिश्रा, दशरथ जोशी, अनिल जोशी, मदन लाल मेहरा आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया है।