रतलाम । प्रमुख सचिव महोदय आयुष विभाग म.प्र. शासन के निर्देशन में एवं कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम के मार्गदर्शन आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयुष विभाग द्वारा शा.प्राथमिक विद्यालय जमुनिया में स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 44 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधि वितरित की गई। शिविर में डॉ नीतू कटारा ने स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सा की। आयुष विभाग की और से श्रीमती अंकिता पांडे, श्रीमती गीता पांडे ने अपनी सेवाएं दी। जिला आयुष अधिकारी डॉ. बलराजसिंह चौहान ने आमजन से आयुष औषधियों का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है।