शिवशक्ति 2022 का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ श्रीगणेश
रतलाम । डॉ एस.एम.शर्मा मेमोरियल मेडिकल फाउंडेशन रतलाम द्वारा संचालित चिकित्सा महाविद्यालयो के वार्षिकोत्सव का आयोजन आयुष ग्राम बंजली में हुआ। वार्षिक उत्सव का शुभारम्भ प्रसिद्द फिल्म अभिनेता चंकी पांडे ने किया । रतलाम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ जीतेन्द्र गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ आनंद चंदेलकर, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा, संस्था की मातृशक्ति डॉ एम.बी.शर्मा, डॉ. स्मिता शर्मा, संस्था के डायरेक्टर शिवांग शर्मा, देवयानी शर्मा, संस्था सरक्षक डॉ. राजेश शर्मा, डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथीक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भरत पटेल, पं. डॉ. शिवशक्तिलाल शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संतोष टाले, डॉ श्यामलाल शर्मा, डॉ पुष्पेन्द्र पांडे, नर्सिंग कॉलेज से मीनाक्षी श्रीवास्तव, ललित दख आदि मंचासीन रहे ।
अभिनेता चंकी पांडे ने इस मौके पर कहा कि पिछले 3 साल से रतलाम आना चाहता था,पर कोरोना के कारण संभव नहीं हो पाया। मेरे घर में पिताजी और माताजी दोनों डॉक्टर है,इसलिए डॉक्टर छात्रों के बीच खड़े होकर लग रहा है कि काश में भी डॉक्टर होता। इतने डॉक्टरो के बीच अपने आप को ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रहा हू। उन्होंने अपनी फिल्म के डायलोग एवं गानों पे डांस भी किया।
जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा ने कहा कि कोरोना काल में आयुष ग्राम ने अपनी उपयोगिता सिद्ध की है। डीन डॉ जीतेन्द्र गुप्ता ने कहा कि आयुष ग्राम के छात्रो की बहुत तारीफ सुनी है। कोरोना काल में आयुष ग्राम ने जो कार्य किया है,वह सराहनीय है। उन्होंने आयुष ग्राम के कॉलेज एवं शासकीय मेडिकल कॉलेज के छात्रों के मध्य खेल प्रतियोगिता एवं कार्यशाला का आयोजन जल्द करने की घोषणा की।
डॉ आनंद चंदेलकर ने कहा कि आयुष ग्राम के चिकित्सक जिला चिकित्सालय में काफी सहयोग दे रहे है। 500 बिस्तरों का अस्पताल चलाने मे आयुष ग्राम के चिकित्सकों का भी बहुत बड़ा योगदान है।
आरम्भ में डॉ राजेश शर्मा ने स्वागत भाषण दिया । उन्होंने कहा कि आयुष ग्राम का स्वप्न संस्था के डायरेक्टर शिवांग शर्मा ने पंजीयन करवाकर पूर्ण किया है । आयुष ग्राम के वेलनेस सेंटर की तर्ज पर म.प्र. सरकार ने जगह-जगह वेलनेस सेंटर शुरू करने की पहल की है । अंत में आभार प्रदर्शन शिवांग शर्मा द्वारा किया गया ।