सबको दीवाना कर गए वी.आई.पी. और पूनम ढिल्लों

  • दो दिनी शिवशक्ति 2022 का पुरस्कार वितरण के साथ समापन
  • कोरोनाकाल में आयुष ग्राम की नई पहचान बनी-श्री काश्यप

रतलाम । डॉ एस.एम.शर्मा मेमोरियल मेडिकल फाउण्डेशन द्वारा संचालित मेडिकल कोलेजो के संयुक्त वार्षिक उत्सव शिवशक्ति 2022 का आयुष ग्राम परिसर में समापन हो गया। इसमें विशेष अतिथि मिमिक्री आर्टिस्ट एवं कॉमेडी किंग विजय ईश्वरलाल पंवार वी.आई.पी. तथा मशहूर अभिनेत्री और महाराष्ट्र भाजपा उपाध्यक्ष पूनम ढिल्लों सबकों दीवाना कर गए।
समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि विधायक चेतन्य काश्यप रहे। चार्टर्ड एकाउंटेंट गोपाल काकानी, संस्था की मातृशक्ति डॉ एम.बी.शर्मा, डॉ. स्मिता शर्मा, संस्था के डायरेक्टर शिवांग शर्मा, देवयानी शर्मा, संस्था संरक्षक डॉ. राजेश शर्मा, डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भरत पटेल, ललित दख श्रीमती सबा खान आदि मंचासीन रहे। समारोह में बड़ी संख्या में छात्र, छात्राए, चिकित्सक एवं गणमान्यजन उपस्थित थे। संचालन डॉ अनादी पराशर एवं डॉ श्रद्धा जायसवाल ने किया। आभार संस्था मैनेजिंग ट्रस्टी शिवांग शर्मा ने माना.
कोरोनाकाल में आयुष ग्राम की नई पहचान बनी-श्री काश्यप
मुख्य अतिथि चेतन्य काश्यप ने समारोह में कहा कि वार्षिकोत्सव शिक्षा संस्थान में आइने के समान होता है, जो विद्यार्थियों की प्रतिभा का पूरा परिचय कराता है। कोरोनाकाल में सेवाओं के लिए उनकी प्रशंसा हो रही है, लेकिन वे तो एक निमित्त मात्र रहे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में मरीजों की सेवा कर आयुष ग्राम ने नई पहचान बनाई है। डॉ राजेश शर्मा ने शहर का पहला निजी कोविड अस्पताल उस समय चालू किया, जब रतलाम मेडिकल कॉलेज के अलावा अन्य कोई सुविधा नहीं थी। उन्होने व्यक्तिगत रूची लेकर कोविड मरीजों की सेवा की। इस दौरान वे खुद भी कोविड के शिकार हुए, लेकिन अपना निरंतर करते रहे। उनका समर्पण भाव सराहनीय है। कोविड जैसे संकट काल में किस तरीके से मानव जाति की सेवा की जा सकती है, उसका एक अच्छा उदाहरण आयुष ग्राम ने प्रस्तुत किया है।
अपने माता पिता को हमेशा खुश रखे-पूनम ढिल्लो
विशेष अतिथि पूनम ढिल्लों ने समारोह में कहा कि जब वे सिनेमा जगत में आई, तब परिवार वालो विशेषकर मेरी माताजी ने मुझसे बात नहीं की। लेकिन आयुष ग्राम के विद्यार्थी बेहतरीन लाइन में है। सभी अपने माता पिता को खुश रखे और उनकी हर बात माने क्योंकि माता-पिता के आशीर्वाद से बढा कुछ नहीं है। आज की दुनिया एपो से चलती है,लेकिन भगवान ने जो दिया है, उसमे खुश रहना चाहिए। दिखावे की जिंदगी न जिए। हार और जीत जिंदगी का हिस्सा है। यदि कोई परीक्षा में फैल हो जाए, तो रुकना नहीं है और अधिक मेहनत कर आगे बढने का प्रयास करे। आयुष ग्राम के वार्षिक उत्सव में सभी छात्र-छात्राओं एवं चिकित्सक के जोश की जितनी तारीफ की जाए, वह कम है। आने वाली पीढी के लिए ये प्रेरणा का काम करेगा।
आयुष ग्राम ने 99.2 प्रतिशत रिकवरी दी-डा शर्मा
डॉ राजेश शर्मा ने कहा आयुष ग्राम का विजन तब आया, जब कोविड आया। कोविड के समय वे आईएमए रतलाम के अध्यक्ष थे और तभी आयुष ग्राम में कोविड अस्पताल शुरू किया। कोरोना काल के दौरान ऑक्सीजन की कमी होने पर विधायक चेतन्य काश्यप ने अपने खर्चे से ऑक्सीजन का टेंकर मंगवाया और मेडिकल कालेज में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना का निर्णय भी लिया। ऐसा कार्य कोई विरला पुरुष ही कर सकता है। आयुष ग्राम ने 99.2 प्रतिशत रिकवरी दी, उसमें भी विधायक श्री काश्यप का बहुत बढा योगदान रहा है।

Play sound