सभी महापुरुषों के निर्माण में नारी का योगदान ऑक्सीजन से महत्वपूर्ण है – राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश

भादसोड़ा श्री आदिनाथ कृष्ण गोशाला 8 मार्च 2022 । नारी की तुलना ढोर गवार के रूप में करना नारी शक्ति को अपमान करने समान है । उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर संबोधित करते कहा कि संत तुलसीदास एक प्रकार की कल्पना भी नहीं कर सकते।
उन्होंने कहा कि स्वार्थी तत्वों ने अपने पूर्ति के लिए महापुरुषों की वाणी के साथ छेड़छाड़ किया है अक्षम्य अपराध है ।
राष्ट्रसंत ने ऐसे विवादास्पद विषयों को धर्म ग्रंथों से निकालने की अपील करते हुए सभी को सम्मानजनक तरीके से जीने का अधिकार मिले ऐसा प्रयास होना चाहिए । मुनि कमलेश ने स्पष्ट कहा कि सभी महापुरुषों के निर्माण में नारी का योगदान ऑक्सीजन से महत्वपूर्ण है ।
जैन संत ने बताया कि नारी अपने आप को अबला मानना अबला के नाम से पुकारना गौर अज्ञानता है अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली महिला शाखा प्रतापगढ़ जिला की अध्यक्षा श्रीमती प्रवीता जैन ममता राका रश्मि बोहरा भादसोड़ा को सम्मानित किया गया सरपंच शंभू सुथार गौशाला विकास का संकल्प लिया अध्यक्ष रोशन बोहरा पियूष सोनी हसन अली बोहरा पवन सांखला ने दिवाकर मंच मध्य प्रदेश के महेश वीरवाल विजय बापना सूरज बोरीवाल भगवान वीरवाल मनीष कांठेड़ अनिल वीरवाल का स्वागत किया।

Play sound