
रतलाम । गांव चौराना के युवा किसान तूफान सिंह सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि, श्री विद्या साधना शोध संस्थान मंदसौर तथा श्री हरिहर आश्रम बनी पेटलावद के संस्थापक भागवत भूषण आचार्य डॉ देवेंद्र जी शास्त्री धारियाखेड़ी मंदसौर द्वारा पांच दिनों तक चले इस महायज्ञ को संपन्न कराया गया, जिसके पश्चात महा प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जनों तथा ग्रामीणों ने भाग लिया। महायज्ञ के पश्चात आचार्य श्री देवेंद्र जी शास्त्री ने कहा कि भारत पुरातन काल से ही पूरे विश्व का पथ प्रदर्शक रहा है, इसीलिए आज भीषण युद्ध के दौर में दुनिया भारत तथा सनातन धर्म की ओर देख रही हैं, भारत सदैव वसुदेव कुटुंबकम के सिद्धांत पर चला हैं। तथा आगे पुनः विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर हैं।