सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की महिला कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाई गई

रतलाम। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा महिला सशक्तिकरण की विभिन्न योजनाओं के बारे में वाहन द्वारा संपूर्ण रतलाम जिले में प्रचार प्रसार किया जा रहा है ताकि महिलाओं को तरक्की की दिशा में ले जाते हुए उन्हें समृद्ध बनाया जा सके।
8 मार्च को प्रातः रतलाम में अंचल कार्यालय भोपाल से आए फील्ड महाप्रबंधक श्री एस.डी. माहुरकर द्वारा झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक श्री बी.आर. रामाकृष्ण नाइक, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री दिलीप सेठिया तथा विभिन्न शाखाओं के प्रबन्धक एवम स्टॉफ साथी भी उपस्थित थे। निश्चित रूप से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की यह पहल महिला सशक्तिकरण को सुदृढ़ करते हुए उनके सपनों को साकार करेगी एवं जीवन में एक उच्च स्थान प्रदान करेगी।