- नारी तू नारायणी एक स्वस्थ निरोगी संगठित परिवार की नींव जड़ है हर भारतीय नारी
- बिना संस्कार नहीं सहकार बिना सहकार नहीं उद्धार
रतलाम । सहकार भारती महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस व आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर विशिष्ट स्थान रखने वाला सेवा भावी महिलाओं का सम्मान किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती प्रेमलता दवे विशेष अतिथि डॉ. सरिता खण्डेलवाल व कार्यक्रम अध्यक्षता लायन वीणा छाजेड़ रही सर्वप्रथम अतिथि द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्जवल किया गया। महिला प्रमुख अर्चना अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया व इस मौके पर सहकार भारती जिलाध्यक्ष गोपाल परमार ने भी अतिथियों का स्वागत किया स्वागत भाषण महिला प्रमुख अर्चना अग्रवाल देते हुए कहा कि सावित्री फुले शैक्षणिक योग्यता में प्रथम महिला रही है व उनका जीवन परिचय दिया अतिथियों का सम्मान महिला प्रमुख अर्चना अग्रवाल महामंत्री प्रथमा कौशिक ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया
इस मौके पर अलग-अलग क्षैत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली विशिष्ट महिलाओं को सम्मानित किया गया जिसमें मुख्य रूप से योग प्रशिक्षिका श्रीमती विमलेश वर्मा इन्दु यादव लक्ष्मी कुमावत एकल विद्यालय से हेमलता मालपानी उमा राठी रेखा त्रिवेदी सहकार भारती इन्दु उपाध्याय भगवती पाठक सीमा त्रिवेदी सरोज शर्मा सरोज गुप्ता सरोज ओझा किरणजी भारती उपाध्याय सुनिता सोखी अनिता गुप्ता छवि नीलिमा सिंह प्रीति सोलंकी रक्तमित्र अनिता झालीवाल वर्षा सारस्वत मोबीना गौरी मंगला आदि ३० महिलाओं का अतिथियों द्वारा माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम मेें सहकार भारत के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपाली बुचके ने अतिथियों व उपस्थित गणमान्यजन को सम्बोधित करते हुए सहकार भारती के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष १९७८ में श्री लक्ष्मणराव इनामदार ने सहकार भारती संगठन की स्थापना की।
मुख्य अतिथि श्रीमती प्रेमलता दवे अपने ओजस्वी उदबोधन में कहा कि महिला का तो सम्मान प्रतिदिन किया जाए तो परिवार खुशहाल रहेगा गीतों के माध्यम से महिलाओं से कहा कि सर झुकाने से क्या फायदा सर उठाएं तो कोई बात बने विशेष अतिथि डॉ. सरिता खण्डेलवाल ने कहा कि नारी सशक्त है उसे और सशक्त बनाया जाए कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही लायन वीणा छाजेड़ ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सहकारिता क्षेत्र में भी अधिकाधिक महिलाओं को आगे आना चाहिए।
इस मौके पर सहकार भारती के पदाधिकारी कोषाध्यक्ष हरीश शर्मा उपाध्याय मोडीराम सोलंकी उपभोक्ता भंडार के प्रमुख पवन शर्मा महामंत्री सुनिल पोरवाल जगदीश हरारिया लक्ष्मीनारायण समाजसेवी पतंजलि युवा भारत जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहे जन-जन हर भारतीय नागरिक
पेड़ लगाए धरती मां का श्रृंगार कर संक्रमण मुक्त प्राणवायु का संचार करने के उद्देश्य से विशेष तौर पर उपस्थित जनों को औषधीय पेड़-पौधे गमले भेंट कर औषधीय उद्यानों को विकसित करने का संकल्प दिलाया गया
कार्यक्रम का सफल संचालन महामंत्री प्रथमा कौशिक एवं आभार प्रदर्शन उमा भारद्वाज ने माना उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी देवेन्द्र भार्गव ने बताया कि इस अवसर पर नवीन सदस्य भी बनाए गए।