रतलाम । आयुष्मति प्रोजेक्ट के तहत जिले के रावटी में गुरुवार को शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 453 गर्भवती माताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाकर आवश्यक उपचार दिया गया। शिविर में 25 ग्राम पंचायतों की गर्भवती माताएं सम्मिलित हुई जिनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
शिविर में 132 हाई रिस्क महिलाएं चिन्हित की गई जिन्हें विशेष मानिटरिंग में रखा जाएगा। रक्त की कमी वाली 95 महिलाओं को आयरन सुक्रोज चढाया गया। शिविर में 6 गाइनिक डॉक्टर मौजूद थे। इसके अलावा आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सराहनीय सहयोग दिया। 20 आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। महिलाओं का चेकअप करके उनको आयरन, कैल्शियम, मल्टी विटामिन आदि दवाएं, टेबलेट वितरित की गई। शिविर के लिए 5 एंबुलेंस महिलाओं को लाने ले जाने का कार्य कर रही थी। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर ननावरे, डीपीएम डॉ. अजहर अली, महिला बाल विकास की सहायक संचालक सुश्री अंकिता पंड्या, डॉ. पीयूष मांगरिया, डॉ. सुनीता यार्दे, डॉ. उदय यार्दे, श्री मांगीलाल खराड़ी, श्री सुरेश सिंघल, श्री कालूसिंह भंवर, श्री देवी सिंह कतीजा, श्री अरविंद पोरवाल, श्री दीपेश डोडियार, श्री रंगलाल मीणा, श्री राकेश अमलियार, श्री मुकेश भूरिया, श्री भंवरलाल डोडियार, श्री अंबाराम गरवाल, श्री कमलेश शर्मा, श्री कैलाश वसुनिया आदि उपस्थित थे।