शिक्षा का लक्ष्य मात्र डिग्री प्राप्त करना नहीं होना चाहिए बल्कि चरित्रवान नागरिक बने – राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश

बानसेन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 10 मार्च 2022 । डिग्री से प्राप्त की हुई शिक्षा के साथ में अनुभव के ज्ञान का समावेश कर दिया जाए । उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने संबोधित करते कहा कि उसका जीवन ऊंचाइयों के शिखर को जरूर छूता है । उन्होंने कहा कि शिक्षा का लक्ष्य मात्र डिग्री प्राप्त करना नहीं होना चाहिए बल्कि चरित्रवान नागरिक बने । मुनि कमलेश ने बताया कि समाज और देश के प्रति कर्तव्य का हो उसकी प्राथमिकता होनी चाहिए । राष्ट्रसंत ने स्पष्ट कहा कि व्यसन और फैशन दोनों कीटाणुओं से युवा पीढ़ी को बचाना होगा तभी देश का भविष्य उज्जवल होगा जैन समाज की ओर से स्कूल में बच्चों को प्रसाद बांटा गया श्री सांवरिया सेठ मंदिर में मुनि कमलेश का अभिनंदन किया गया 11 और 12 मार्च जैन दिवाकर जैन स्थानक चित्तौडग़ढ़ प्रवचन होंगे ।

Play sound