
रतलाम । नया गांव स्थित कोमल नगर वार्ड क्रमांक 8 के उद्यान में फाग महोत्सव का आयोजन पूर्व पार्षद सीमा टांक द्वारा किया गया। जिसमें सभी महिलाओं ने ऑरेंज कलर की साड़ी पहन रखी थी तथा सुमधुर फागुन के गीत गाए। जिसमें महिलाओं ने नृत्य किया और साथ में ही वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बहुओं ने सासुओं का सम्मान किया ।इसमें सभी महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाई तथा फूलों से होली खेली इसमें पूर्व पार्षद सीमा टांक ने अपने उद्बोधन में नारी शक्ति व महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ महिलाओं ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। वार्ड की महिलाओं ने पूर्व पार्षद सीमा टांक के कार्य को लेकर पुष्पमाला से सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तरी में जिसने सही जवाब दिया उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। इसमें अर्चना पालीवाल, जया बोराना, आशा सोनी, सरोज सोलंकी ,आशा पाटीदार, दुर्गा कारपेंटर ,नितिन सोनी, कमल व्यास ,कृष्णा कौशल,भावना बिस्सा, आशा भाटी, संगीता पांचाल,गायत्री सहित वार्ड की सभी महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रही।