अनुकूल वातावरण को संगठन में बदले भाजपा महिला मोर्चा : विधायक काश्यप

नवनियुक्त मोर्चा पदाधिकारियों का स्वागत व आभार समारोह

रतलामभारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सूरजमल जैन मण्डल के मोर्चा पदाधिकारियों का विधायक चेतन्य काश्यप ने समारोहपूर्वक स्वागत किया। सभी पदाधिकारियों ने श्री काश्यप का आभार जताया। इस मौके पर भाजपा के जिला संगठन प्रभारी श्यामसुन्दर शर्मा, जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, महामंत्री निर्मल कटारिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम पटवा सहित पार्टी पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
समारोह में श्री काश्यप ने कहा कि चार राज्यों में भाजपा की जीत का दिन राजनीतिक इतिहास इतिहास का स्वर्णिम दिन है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने जो ऐतिहासिक जीत दर्ज की है वह सामान्य नहीं है। यह विघटनकारी शक्तियों पर हुई जीत है। भाजपा के लिए अभी सर्वथा अनुकूल वातावरण है। महिला मोर्चा व अन्य सभी कार्यकर्ता इसे संगठन में बदले तो वह आने वाले ५० सालों के लिए पार्टी की महत्ती उपलब्धी होगी।
विधायक श्री काश्यप ने कहा कि चार राज्यों के चुनावों में भाजपा की जीत का श्रेय महिलाओं को जाता है। महिला मोर्चा में जिन्हें पद मिले है वे इसे दायित्व के रूप में लें और संगठन के लिए श्रेष्ठ से श्रेष्ठ कार्य करें। उन्होंने कहा कि भाजपा की रीति-निति लोकहित की रही है और इसी कारण पार्टी को चार राज्यों में जीत मिली है। इस जीत से यह भी निश्चित हो गया है कि वर्ष २०२३ में म.प्र. और २०२४ में देश में फिर भाजपा को स्थापित होगी।
भाजपा के जिला संगठन प्रभारी श्याम सुन्दर शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता का दायित्व सबसे बड़ा होता है। भाजपा में जो अच्छा कार्य करता है उसे जिम्मेदारी मिलती है। मंडल में अच्छा कार्य करने पर जिला स्तर और जिला स्तर पर अच्छा कार्य करने वालों को जनप्रतिनिधि के रूप में कार्य करने का अवसर मिलता है। जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने कहा कि मातृ शक्ति के कारण ही चार राज्यों में भाजपा का परचम लहराया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नई जिम्मेदारी के साथ जिले में संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। आरंभ में स्वागत भाषण देते हुए महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम पटवा ने जिले में भाजपा का परचम फहराने का संकल्प किया। समारोह में विधायक श्री काश्यप ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का दुपट्टा ओड़ाकर सम्मान किया। मोर्चा पदाधिकारियों ने श्री काश्यप का माला से अभिनंदन कर आभार जताया। संचालन महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य अनिता कटारिया ने किया। आभार जिला महामंत्री अनिता पाहुजा ने माना। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सुनिल सारस्वत, पूर्व जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल, जिला मंत्री सोना शर्मा, जिला सह मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, कृष्णकुमार सोनी, करणधीर्य बड़गोत्या, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूजा व्होरा, राखी व्यास, सविता मेहता, चेतना पाटीदार, रेखा गोतम सहित जिला एवं मंडल पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Play sound