रतलाम जिले मे भाजपा समर्पण नीधि संग्रह अभियान निरंतर जारी

रतलाम । रतलाम जिले मे भाजपा द्वारा पार्टी के निर्देशानुसार समर्पण नीधि संग्रह अभियान पार्टी के जिला प्रभारी श्री श्याम सुंदर शर्मा, जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह लुनेरा, जिला प्रभारी श्री प्रदीप चौधरी तथा सहप्रभारी श्री जयवंत कोठारी के नेतृत्व मे निरंतर चलाया जा रहा है।
उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी अरूण राव ने बताया कि रतलाम नगर मे पार्टी नेताओं के निर्देशन मे पार्टी के जिला पदाधिकारी, पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं तथा पार्टी के समर्थकों से उनके निवास पर पहुंचकर समर्पण नीधि संग्रहित करने के जुटे है।
अभियान को आगे बढ़ाते हुए रतलाम के डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल मे पार्टी के जिम्मेदार अपने कार्यकर्ताओं के साथ नीधि संग्रह के लिए घर-घर पहुंचे एवं पार्टी के लिए नीधि संग्रहण किया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने पार्टी नेताओं का पुष्पमालाओं से स्वागत किया।
नीधि संग्रहण के मौके पर पार्टी के जिला प्रभारी श्री श्याम सुंदर शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह लुनेरा, नीधि संग्रह अभियान के जिला प्रभारी श्री प्रदीप चौधरी, सहप्रभारी श्री जयवंत कोठारी, रतलाम शहर के नीधि संग्रह प्रभारी श्री मंगल लोढ़ा, मुखर्जी मंडल के नीधि संग्रह प्रभारी श्री प्रहलाद पटेल, जिला महामंत्री श्री निर्मल कटारिया, जिला मंत्री श्री राजेन्द्र पाटीदार, जिला कार्यालय मंत्री श्री मनोज शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव, जिला कार्यसमिति सदस्य श्री चेतन टांक, मंडल अध्यक्ष श्री मयूर पुरोहित , पूर्व पार्षद द्वय श्री देवशंकर पाण्डे, श्री बलविंदर सिह सोढ़ी, मुखर्जी मंडल महामंत्री श्री धर्मेन्द्र देवड़ा, मुखर्जी मंडल उपाध्यक्ष श्री प्रकाश बंसीवाल, महिला मोर्चा मंडल की सोशल मीडिया प्रभारी श्रीमती सारिका दीक्षित, श्री अभय जैन, श्री नारायण सांखला, श्री राजेन्द्र पाटीदार उपस्थित थे। श्री चेतन टांक के कार्यालय मे पार्टी के नेताओं का श्री टांक द्वारा पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।

Play sound