जिला वैकल्पिक चिकित्सक संघ द्वारा कैंसर रोग विचार विमर्श एवं मागर्दशन कार्यक्रम आयोजित हुआ

रतलाम। जिला वैकल्पिक चिकित्सक संघ रतलाम द्वारा कैंसर रोग विचार विमर्श एवं मागर्दशन कार्यक्रम का आयोजन होटल श्री में आयोजित किया गया।
बड़ौदा के कैंसर रोग विशेषज्ञ सर्जन डाक्टर अंकित शाह एवं बोर्नमेरो स्पेशलिस्ट डा. दिव्यांश पटेल ने बताया कि आधुनिक समय में कैंसर रोगों की चिकित्सा मेें जो तकनीकि परिवर्तन आए है उससे शरीर में कोई अंग कुरूप नहीं होता है, बल्कि चिकित्सा में अधिक सफलता मिलती है। रेडियम थैरीपी केे जो दुष्प्रभाव पहले होते थे अब वह बहुत कम होते है। अनेक कैंसर रोगियों के चित्र प्रोजेक्टर के माध्यम से स्क्रीन पर बताए गए। उपस्थित चिकित्सकों द्वारा रोग संबंधी विचार विमर्श एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया गया।
इस अवसर पर संस्था के रतलाम,उज्जैन, मंदसौर के उपस्थित चिकित्सकों द्वारा वैकल्पिक चिकित्सा संघ मध्यप्रदेश का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डा.अकिल खान उज्जैन को बनाए जाने पर आयुर्वेद महासम्मेलन मध्यप्रदेश के उपाध्यक्ष वैद्य दिनेश जोशी के मुख्य आतिथ्य में प्रदेश महामंत्री डा. दीपक परसेईया, डा. एस.जी.सिंह, डा. ओ.पी. वैष्णव, संभागीय मीडिया प्रभारी डा. इसरार मोहम्मद अध्यक्ष जिला उज्जैन, डा. महेन्द्रराज पुरोहित जिलाध्यक्ष रतलाम, महामंत्री अरूण सोनी, डा. दिनेश पोरवाल व अनेक सदस्यों ने अभिनंदन किया।
संस्था के महामंत्री डा. दीपक परसेईया द्वारा सदस्यों को संगठन का महत्व बताते हुए संस्था को सहयोग करने का आव्हान किया। संगठन के द्वारा किए गए कार्यों द्वारा जो सफलता मिली है वह अद्भूत है। संघर्ष का परिणाम ही सफलता है,जागरूकता लाना आवश्यक है, युग प्रतियोगी है, अपनी योग्यता को दिखाने का कोई अवसर ना छोड़ेे।
प्रमुख अतिथि वैद्य दिनेश जोशी द्वारा प्रशिक्षण सेमिनारों के आयोजन का सुझाव दिया गया एवं मार्गदर्शन हेतु सेवाप्रदान करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संंचालन डा. चौहान बिबड़ौद द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री डा. अरूण सोनी एवं एक्जिकिटिव शोहेब मंसूरी द्वारा किया गया।