राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रतलाम नगर द्वारा प्रकट कार्यक्रम एवं गुणवत्ता संचलन का आयोजन सम्पन्न

रतलाम । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रतलाम नगर द्वारा दिनांक 13 मार्च 2022, रविवार को आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज ग्राउंड मैं प्रकट कार्यक्रम एवं गुणवत्ता संचलन का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के स्वयंसेवको ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए नगर प्रचार प्रमुख पंकज भाटी ने बताया कि स्वयंसेवकों द्वारा भिन्न भिन्न प्रकार के योग किए गए जिसमें नियुद्ध, दंड, समता, योग आदि के प्रयोग बताए गए। इन सभी कार्यों के लिए स्वयंसेवकों को रोज शाखाओं में प्रयोग सिखाए जाते हैं। जिनमें स्वयंसेवक प्रतिदिन मात्र एक घंटा शाखा जाकर भी पारंगत हो सकता है। कार्यक्रम में नगर संघचालक राजेश पटेल एवं जिला कार्यवाह संतोष पाटीदार मंचासीन रहे। संतोष पाटीदार ने अपने बौद्धिक में कहा की शाखा में जो समता के प्रयोग सिखाए जाते हैं उनसे स्वयंसेवकों में अनुशासन आता है। उसी प्रकार संघ गीत गाने एवं दोहराने से देशभक्ति का भाव जागृत होता है। पाटीदार ने कहा की यदि आपको संघ जानना है तो डॉक्टर हेडगेवार को जाने किस प्रकार उनमें छोटी सी उम्र से ही देशभक्ति जागृत हो चुकी थी।
डॉक्टर साहब ने भी शाखाओ को विशेष महत्व दिया था एवं पहली बार शाखा का प्रारंभ मोहिते के बाड़े में कुछ स्वयंसेवको ने मिल कर ही किया था।आज वही शाखाये भारत की हर बस्ती में पहोंच चुकी है।हर स्वयंसेवक को नियमित शाखा अवश्य जाना चाहिए।
प्रकट कार्यक्रम के पश्चात गुणवत्ता संचलन में घोष के साथ कदम ताल मिलाते हुए स्वयंसेवक उत्साह एवं ऊर्जा के साथ निकले।जिसकी सभी लोग बहोत दिनों से प्रतीक्षा कर रहे थे।
कार्यक्रम देखने के लिए महिला एवं बच्चो सहित परिवार उपस्थित रहे
संचलन कॉलेज ग्राउंड से प्रारम्भ हो कर दो बत्ती एवं न्यू रोड़ होता हुआ पुन: कॉलेज ग्राउंड में समापन हुआ।