वृद्धजनों का नेत्र परीक्षण कर चश्मों का वितरण

विरियाखेड़ी वृद्धाश्रम में आर्ट ऑफ लिविंग, योग साधना समिति ने लगाया शिविर

रतलाम। विरियाखेड़ी स्थिति वृद्धाश्रृम में रविवार को नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान वृद्धजनों का परीक्षण कर उन्हें निशुल्क चश्मे वितरित किए गए।
आर्ट ऑफ लिविंग परिवार रतलाम व योग साधना विकास समिति  रतलाम के संयुक्त तत्वाधान में विरियाखेड़ी स्थित वृद्धाश्रृम में वृद्धजनों का नेत्र  परीक्षण शिविर लगा। इस दौरान आंखों की जांच कर नम्बर निकाले गए। साथ ही नि:शुल्क चश्मे वितरित किए गए। सेवा मेडिकल कॉलेज के ऑप्टोमेट्रिस्ट अखिलेश पांडेय ने सेवाएं दी। इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग के अपेक्स मेंबर शिवनारायण पाटीदार, टीचर अशोक सालवी,पुरू परमार, डिंपल भाग्यवानी, कुशाल ने सहयोग दिया। संस्था द्वारा अखिलेश पांडेय का पुष्पहार से स्वागत कर सम्मान किया। नि:शुल्क चश्मे सूरज ऑप्टिकल जावरा द्वारा उपलब्ध करवाए गए।