विजय कोचट्टा के आकस्मिक निधन से समाज को हुई गहरी क्षति

जावरा (अभय सुराणा) । नगरपालिका के पुर्व चेयरमेन समाजसेवी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावरा शहर के अध्यक्ष सुशील कोचट्टा एवं रमेश कोचटा के छोटे भाई समाजसेवी, मिलनसार मेडिकल व्यवसायी, जीवदया प्रेमी, विजय कोचट्टा का 18 मार्च शुक्रवार को56 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया ।आप के निधन की खबर से मेडिकल व्यवसायीयो व सम्पूर्ण शहर मे शोक की लहर दोड गई । होली के पावन दिन लोगो होली न खेलते हुए विजय कोचट्टा के निवास पर पहुँचने लगे ।
शव यात्रा बजाज खाना निवास स्थान से प्रातः9 बजे निकली ।बडी संख्या मे नागरिकों ,परिवारजनों व ईष्टमित्रो ने शवयात्रा मे भाग लिया तथा शान्तिवन मे उनके पार्थिव शरीर को कोचटा परिवार के सदस्यगणो ने पंचतत्व मे विलीन करते हुए अपनी अश्रुपूरित श्रध्दांजलि अर्पित की ।
श्रधांजलि सभा को पुर्व ग्रहमंत्री भारत सिंह.,भाजपा नेता चन्द्र प्रकाश ओस्तवाल,डाँ दिलीप शाकल्य, भाजपा जिला उपाध्यक्ष धरमचंद चपडोद, मेडिकल एसोसिएशन की ओर से प्रकाश चोरडिय़ा, श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति की और से पुखराज पटवा, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश भरावा, मंडी व्यापारी संघ की ओर अजीत चत्तर, पटिया क्लब की ओर से मंडलोई श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ की ओर से अशोक झामर ने कहा कि विजय कोचट्टा मिलनसार होने के साथ धार्मिक थे। आपके कम समय मे चले जाने से परिवार और समाज में जो क्षति हुई है उसकी पूर्ति संभव नहीं है । शोक सभा का संचालन अशोक चोपड़ा ने किया। स्मरण रहै कि आपके पुज्य पिताजी श्री बाबूलाल जी कोचट्टा का स्वर्गवास भी होली के दिन ही हुँआ था। शोक निवारण एवं उठावना 21 मार्च सोमवार को रखा गया है।

Play sound