
चित्तौड़गढ़ खातर महल 18 मार्च 2022 । गंदे कपड़े को गंदे पानी से साफ नहीं किया जा सकता वैसे ही नफरत को नफरत से तीन काल में समाप्त नहीं किया जा सकता । उक्त विचार राष्ट्र संत कमल मुनि कमलेश ने कहा की नफरत अनु बम परमाणु बम से भी ज्यादा खतरनाक है।
मुनि कमलेश ने बताया कि नफरत करने वाले के साथ प्रेम करने वाला धरती पर चलता फिरता तीर्थ के समान है।
राष्ट्रसंत ने कहा कि जिससे हम नफरत करते हैं उसका नुकसान हो जाना हो उस ज्वाला में आत्मा के सद्गुण जलकर नष्ट हो जाते हैं।
जैन संत ने बताया कि प्रेम सद्भाव और वात्सल्य रंग में अपनी आत्मा को रंगने वाला ही परमात्मा को प्राप्त कर सकता है।
उन्होंने बताया कि नफरत से डिप्रेशन ब्लड प्रेशर हार्ड अटैक सहित कई मानसिक रोगों का शिकार हो जाता है । अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली महिला शाखा भीलवाड़ा के वरिष्ठ कार्यकर्ता वकील श्रीमती बोथरा प्रतिनिधिमंडल के साथ सेवा में उपस्थित हुई पधारने की विनती की 19 अप्रैल को महावीर कॉलोनी 20 अप्रैल को शास्त्री नगर चित्तौड़गढ़ में प्रवचन होंगे 25 अप्रैल तक भीलवाड़ा पधारने की संभावना है।