
रतलाम । होली का रंगबिरंगा पर्व दो साल बाद फिर से रतलाम की सड़कों पर रंग बिरंगे रंग बिखेरता नजर आया ! कोरोना काल मे होली के रंग फीके पड़ गए थे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजस्व कॉलोनी स्थित कार्यालय ”तपस्या” पर भी संघ के पदाधिकारीयो , स्वयंसेवको और भाजपा के पदाधिकारीयो ने हर्षोल्लास के संग रंगों का त्योहार मिलजुल कर मनाया ! सबने एक दूसरे को रंग . गुलाल से सराबोर कर दिया ! होली का आनन्द लेते हुए होली के मतवाले ”वन्दे मातरम , भारत माता की जय”और ”जय श्री राम” के नारे भी बीच बीच मे गूंजाते रहे !
इस अवसर पर संघ के विभाग प्रचारक श्री विजेंद्र गोठी जी , विभाग कार्यवाह श्री आशुतोष शर्मा जी , जिला संघचालक श्री सुरेंद्र सुरेका जी जिला प्रचारक श्री राजेश कुशवाह जी , नगर संघचालक श्री राजेश पटेल जी , जिला प्रचार प्रमुख श्री विवेक जायसवाल जी , जिला व्यवस्था प्रमुख श्री अनील बरमेचा जी , श्री वीरेंद्र वाफगांवकर जी , नगर कार्यवाह श्री ऋषभ सुराना जी , भाजपा जिला महामंत्री श्री प्रदीप उपाध्याय जी , जिला उपाध्यक्ष द्वय श्री दिनेश शर्मा , श्री सुनील सारस्वत जी , जिला मीडिया प्रभारी अरुण राव , श्री ऋषि शर्मा जी , श्री शांतिलाल शर्मा जी , श्री भगत सांकला जी , श्री विनोद यादव जी , श्री विजय जोशी जी , श्री संजय दीक्षित जी , श्री नरेन्द्र श्रेष्ठ जी , श्री शिवलहरी शर्मा जी , श्री अनुराग लोखंडे जी , श्री विजय वोरा जी , श्री वीरेंद्र कुलकर्णी जी , श्री मोड़ीराम सोलंकी जी , श्री सतीश त्रिपाठी जी एवं श्री सतीश श्रीवास्तव जी सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित थे ।