20 मार्च को कांग्रेस मनाएगी लोकतंत्र सम्मान दिवस

कमलनाथ के इस्तीफे की तारीख को कांग्रेस लोकतंत्र सम्मान दिवस के रूप में मनाएंगे

रतलाम। रतलाम जिला (शहर )कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बतायाकि 15 वर्षों के बाद मध्य प्रदेश की जनता ने सरकार बदलने का निर्णय लेकर कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को प्रदेश की बागडोर सौंपी थी, परंतु बीजेपी ने धन बल और खरीद-फरोख्त की राजनीति करते हुए जनता की चुनी हुई सरकार को गिरा कर जनादेश और लोकतंत्र और संविधान का अपमान किया है !कमलनाथ जी ने जोड़ तोड़ सौदेबाजी और अनैतिक दलबदल जैसी कृत्यो से खुद को दूर रखते हुए भारतीय लोकतंत्र और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को जो सम्मान दिया है। उसे हर भारतीय अपने को गौरवान्वित महसूस करता है विधायक खरीद कर सरकार बनाने के बीजेपी के इस अलोकतांत्रिक कार्य में कमलनाथ जी ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए सत्ता का त्याग किया और हर एक भारतवासी को लोकतंत्र के मूल्यों की सही तस्वीर दिखाई है ! जब बीजेपी तमाम नैतिक मूल्यों एवं आदर्श को कुचल कर सत्ता हासिल करने के लिए प्रजातंत्र को धन तंत्र से कुचल रही थी। आदर्शवादी सिद्धांत एवं नैतिकता के उच्च मापदंडों को मानते हुए 20 मार्च 2020 को कमलनाथ जी ने मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया।
कमलनाथ जी ने मुख्यमंत्री के रूप में किसान कर्ज माफी ,गौशाला निर्माण, सस्ती बिजली, शुद्ध के लिए युद्ध ,माफिया से मुक्ति, ओबीसी आरक्षण में बढ़ोतरी, कन्या विवाह सहायता राशि में बढ़ोतरी, राम वन गमन पथ का निर्माण, ओम सर्किट निर्माण, महाकाल, ओमकारेश्वर मंदिर विस्तार, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, मेट्रो रेल परियोजना रोजगार में प्रदेश के युवाओं को 70% आरक्षण, महिला अपराधों में कमी, जैसे अनेक कार्यों की शुरुआत कर प्रदेश की जनता को 15 वर्ष के बाद पहली बार विकास की सही पहचान बताइ ।
कमलनाथ सरकार द्वारा 1 वर्ष में किए गए कार्य एवं जनहित के निर्णय ने शिवराज सरकार के 15 वर्ष के झूठ एवं भ्रम के शासन की पोल खोल कर रख दी !बीजेपी नेताओं को समझ आने लगा यदि कमलनाथ सरकार 5 वर्ष कार्यकाल पूरा करती है तो बीजेपी के भविष्य में वापसी की संभावना समाप्त हो जाएगी मध्य प्रदेश के चौमुखी विकास से तिलमिलाई बीजेपी ने लोकतंत्र का गला घोट कर अलोकतांत्रिक एवं संविधान विरोधी सरकार का गठन किया है।
उक्त घटनाक्रम के कारण रतलाम जिला शहर कांग्रेस ने लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाने का निर्णय लिया है जिसके अंतर्गत 20 मार्च को गांधी जी एवं अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया जाएगा! कांग्रेस कार्यालय पर कमलनाथ जी के वीडियो संदेश का प्रसारण किया जाएगा।