जैन दिवाकरीय प.पू. महासाध्वी श्री प्रतिभाश्री जी म.सा. के सानिध्य में प्रभु बाई वीरवाल बनी साध्वी प्रार्थना श्रीजी, आज हुई दीक्षा संपन्न

चेन्नई । श्रमण संघीय आचार्य सम्राट ध्यानयोगी डां. प.पू. श्री शिवमुनि जी म.सा., श्रमण संघीय उपाध्याय प्रवर प.पू. गुरुदेव श्री गौतम मुनि जी म.सा., श्रमण संघीय ,पश्चिम क्षेत्रीय ,आगम मनस्वी, कविरत्न ,प्रवर्तक गुरुदेव प.पू. श्री विजय मुनि म.सा.जी म.सा.,आदर्श त्यागिनी महासाध्वी श्री विजय कुंवरजी म.सा. निर्भीक वक्ता महासाध्वी गुरुणीमैय्या डॉ.श्री मधुबाला जी म. सा. की आज्ञा से जैन दिवाकरीय ,श्रमण संघीय जैन सिद्धान्ताचार्य ,मधुर गायिका , जैनम जयती की साधिका प.पू. महासाध्वी श्री प्रतिभाश्री जी म. सा., वीरवाल कुल दीपिका साध्वी श्री दीक्षिताश्री जी.सा., मुस्कान प्रिय स्पष्ट वक्ता साध्वी श्री प्रेक्षाश्री जी म.सा., सतत्अध्यनरत्न साध्वी श्री प्रेरणाश्री जी म.सा. आदि ठाणा 4 के सानिध्य में दिनांक 19-3-2022 शनिवार आज प्रात: शुभ वेला में श्री एस.एस. जैन स्थानक आवड़ी श्री संघ के प्रांगण में प्रभु बाई जी वीरवाल की हुई दीक्षा संपन्न हुई । नवदीक्षित साध्वी प.पू.श्री प्रार्थना श्री जी म.सा. नामकरण किया गया। मधुर वक्ता परम पूज्य गुरुदेव श्री कांन्तिमुनि जी म.सा. ने नवदीक्षित साध्वी प.पू. श्री प्रार्थना श्री जी म.सा.को मंगल पाठ एवं आशीर्वाद प्रदान किया। जैन दिवाकरीय ,श्रमण संघीय जैन सिद्धान्ताचार्य ,मधुर गायिका, महासाध्वी श्री प्रतिभाश्री जी म. सा. की सुशिष्या घोषित किया है गया।
आवड़ी चैन्नई से विहार कर साध्वीश्री प्रतिभा जी आदि ठाणा का आम्बतूर (चैन्नई) में विराजित उपाध्याय पुज्य गुरूदेव श्री कस्तुरचंंदजी म.सा. के शिष्य ज्योतिषी श्री कांतिमुनिजी म.सा. का भी मिलन हुआ।