कल 20 मार्च को उपाध्याय गुरू गौतम मुनि मानव सेवा केन्द्र व अतिथि गृह का भव्य उदघाटन

काचीगुडा । श्री वर्धान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ ग्रेटर हैदराबाद के तत्वाधान में श्री सुधर्मास्वामी स्थानकवासी जैन ट्रस्ट बोर्ड – काचीगुडा के अन्तर्गत मेवाड भूषण पूज्य गुरूदेव श्री प्रतापमलजी म.सा. के सुशिष्य उपाध्याय प्रवर, पंडित रत्न, शास्त्रज्ञ पूज्य गुरूदेव श्री गौतममुनिजी म.सा, प्रवचन प्रभावक श्री वैभवमुनिजी म.सा. आदि ठाणा-2 निर्भिक वक्ता शान प्रभाविका साध्वी डॉ. श्री मधुबालाजी आदि ठाणा-2 के पावन सानिध्य में परम पूज्य उपाध्या गुरू गौतम मुनिजी मानव सेवा केन्द्र व अतिथिगृह का भव्य उदघाटन कल रविवार 20 मार्च 2022 को श्री पूनमचंदजी गाँधी जैन स्थानक काचीगुडा में जाप 9.15 से 10 बजे, मंगल प्रवचन प्रात: 10 बजे स नूतन भवन का उदघाटन प्रात: 11.36 बजे किया जाएगा ।
इस अवसर पर उदघाटन एवं गौतम प्रसादी के लाभार्थी परिवार स्व. मोहनलालजी – पारसदेवजी पारक के दिव्याशीष से श्री राजेशजी-संगीताजी, श्री गौतम-बरखाजी, श्री महेन्द्र जी- अनुजाजी, श्री यशजी – सृष्टिजी, हर्ष जी, श्रेयांश जी, प्रथमजी एवं समस्त पारक परिवार जुबलीहिल्स रहेंगे ।
कार्यक्रम के पश्चात गौतमप्रसादी जी का आयोजन किया गया है । आयोजनकर्ता द्वारा सभी धर्मारागियों से नम्र निवेदन है कि अधिकसे अधिक संख्या में पधारकर कार्यक्रम की शोभा बढावे ।