
नई दिल्ली । ध्यानयोगी, युग प्रधान आचार्य सम्राट पूज्य श्री शिवमुनिजी म.सा. के आज्ञानुवर्ती, प्रता महर्षि पूज्य गुरूदेव श्री उदयमुनिजी म.सा. के सुशिष्ट पूज्य गुरूदेव श्री आत्मज्ञाती जी म.सा., पूज्य गुरूदेव श्री आत्म दृष्टा जी महाराद आदि ठाणा का परम पावन सानिध्य विद्या वाचस्पति उत्तर भारतीय प्रवर्तक, पू. गुरूदेव श्री सुभद्रमुनिजी म.सा., संयासेतु, उपाध्याय प्रवकर, पू. गुरूदेव श्री रविन्द्रमुनिजी म.सा., महाश्रमण उप प्रवर्तक पू. गुरूदेव श्री आनंदमुनिजी महाराज, उत्तर भारतीय प्रवर्तिनी पू. गुरणी डॉ. सरिताजी महाराज आदि के सानिध्य में आत्म मंथन हेतु आदेश्वरधाम, कुप्पकलां (पंजाब) की ओर बिहार करने से पूर्व अखिल भारतीयवर्षीय श्वेताम्बर स्थानकवासी के तत्वधान में आत्म अभिनंदन समारोह रविवार 20 मार्च 2022 को प्रात: 9 बजे श्री जैन स्थानक वीर अपार्टमेन्ट्स सेक्टर-13 रोहिणी दिल्ली में आयोजित किया जावेगा ।
आयोजन समिति ने समाजबंधुओं से विनती हैकि उक्त आयोजन में अधिक से अधिक पधारकर धर्मलाभ लेंवे।