

जावरा (अभय सुराणा) । संगत और पंगत का अपना एक महत्व होता है संगत का असर पांच कलर काला, लाल, नीला,सफेद, पिले जैसे मन मोहक कलर कि तरह होता है जो आपस मे मिलकर अलग अलग प्रकार के रंगों का निर्माण करतें है जिसके कारण यह कलर हर जगह अपनी विशिष्टता का परिचायक बनते हैं ठीक उसी प्रकार पंगत हर एक को समान लाईन मे इंगित कर अपनी महत्वतता का संकेत देती है इसलिए हमारे जीवन में संगत एवं पंगत के महत्व को समझकर जीवन जीना चाहिये जिससे हमारे जीवन में कलर फुलता बनी रहती हैं। उक्त विचार जैन सोश्यल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन के अंतराष्ट्रीय सहसचिव अनिल धारीवाल ने जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मेत्री परिवार द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह के दोरान कहीं उक्त मोके पर जैन सोश्यल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन कमेटी चेयरमैन संदीप रांका ने कहा कि हमारे जीवन में रंगों का अपना एक महत्व होता है क्योंकि खुशियों मे सभी प्रकार के कलर हमारी खुशी में जन जन को समाहित करतीं हैं वैसे ही हमारे गम में भी कलर अपना अलग प्रकार से महत्व बताते हैं ठीक उसी प्रकार हमें जीवन में सदा खुशनुमा ज़िंदादिल रहना चाहिए। निश्चित तोर पर आज जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मेत्री परिवार द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन सबके लिये कोराना काल के पश्चात ज़िंदादिल से जीने का जो पैगाम दिया उसके लिए मैत्री परिवार के सदस्यों को दिल की गहराइयों से शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस मोके पर जेएसजी म.प्र. रीजन कोषाध्यक्ष पंकज काठेड ने भी अपने विचार व्यक्त करतें अपनी बात रखी।
स्वागत भाषण ग्रुप के अध्यक्ष राजीव लुक्कड ने देते हुए सभी का स्वागत शब्दों के माध्यम से करतें हुए आयोजन को सफल बनाने के लिये कृतज्ञता व्यक्त की । उक्त जानकारी देते हुए जेएसजी ग्रुप के सचिव दिपक मेहता एवं उपाध्यक्ष अजय पटवा ने देते हुए बताया की जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मेत्री परिवार द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन कोठारी रिसोर्ट पर दंपत्ति साथियों की उपस्थिति में किया गया जिसके अंतर्गत ग्रुप द्वारा डीजे की धुन पर सभी दंपत्ति साथियों ने थिरकते हुए खुब आनंद किया साथ ही बांसुरी ओर ढोल कि थाप पर लोक नृत्य का लुफ्त सभी साथियों के साथ ग्रुप के नन्हें बाल गोपाल द्वारा हर्बल गुलाल के साथ खुब मजा मस्ती करतें हुए एक दूसरें को गुलाल लगाकर रंगबिरगें त्योहार धुलेंडी का आनंद लिया साथ की गीतकार गोपाल पाटीदार कलालिया द्वारा सुमधुर गीतों की प्रस्तुति पर जिसने सबके मन को मोह लिया। इस अवसर पर जेएसजी मैत्री सहसचिव सोरभ पगारिया को भाजयुमो के जिला कोषाध्यक्ष बनने पर अभिनंदन किया गया
इस मोके पर ग्रुप के अध्यक्ष राजीव लुक्कड, संस्थापक अध्यक्ष अनिल धारीवाल,पूर्व अध्यक्ष संदीप रांका, पूर्व अध्यक्ष पंकज काठेड,पूर्व अध्यक्ष आशीष पोखरना,आलोक बरैया, मनीष मेहता, मनीष पोखरना,राजेश पोखरना, अरुण धारीवाल, पुखराज संचेती,गोरव कोठारी, मोहित संचेती,अभय काठेड,पियुष काठेड,संदीप दसेडा,प्रणय लोढा,लोकेश कांठेड़,गौरव डोसी,पंकज जैन,अजय कांठेड़,शरद डूंगरवाल,विकास सियार,सौरभ कांठेड़,विजय पटवा,सुमित पारख,अंकुर जैन,सन्दीप श्रीमाल,महावीर धारीवाल,शैलेष श्रीश्रीमाल,नीलेश कांकरिया,विभोर जैन,रितेश चोपड़ा,पुखराज सुराणा,राजीव लुहाड़िया,मनीष धारीवाल,सावन सेठिया,सौरभ धारीवाल,संतोष तलेसरा,संजय पटवा,पारस श्रीमाल,आकर्ष जैन,चिराग रुनवाल,अनुदीप कोठारी,अल्पेश कावड़िया,आशीष भटेवरा,अमित पोखरना,आशीष जैन,रितेश भटेवरा,आतुष धारीवाल,दीपक तलेसरा,अभय छजलानी,विशाल बरैया,लविश ओस्तवाल,आकाश मेहता,आलोक कांकरिया,वैभव ओस्तवाल,तरुण टुकड़िया,सन्दीप जैन,शेखर माण्डोत,नितिन चंडालिया,राहुल भंडारी उपस्थित थे अंत में आभार जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री उपाध्यक्ष राजेश पोखरना द्वारा व्यक्त किया गया।