अ.भा. श्वे. स्था. जैन कांफ्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाई सुनील सांकला का निधन

रतलाम । अ.भा. श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कांफ्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैंगलोर निवासी भाई सुनील सांकला का गत दिवस १८ मार्च को हृदयघात होने की वजह से निधन हो गया है। श्री सांकला स्थानकवासी जैन कांफ्रेस से काफी समय से जुड़े होकर कई पदों पर रहकर समाज में कार्य किया है। आप मिलनसार व्यक्ति के रूप में आपको स्थानकवासी समाज में जाना जाता है। श्री सांकला के निधन पर अ.भा. जैन श्वेताम्बर स्थानकवासी के पूर्व पदाधिकारी श्री मोतीलाल बाफना पत्रकार रतलाम ने उन्हें अपनी ओर से एवं अ.भा. जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली की तरफ से असामयिक निधन पर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।