
चित्तौड़गढ़ महावीर कॉलोनी नानू स्मृति भवन 19 मार्च 2022 । सेवा को अनदेखा करके आराधना करना मुर्दे को सिंगार कराने के समान है । उक्त विचार राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश ने संबोधित करते कहा कि सबसे कठिन और सर्वोपरि धर्म ही सेवा है । उन्होंने कहा कि धन की सेवा से तन की सेवा अनंत गुना महान है उसमें सब के प्रति सामान भाव होने चाहिए।
मुनि कमलेश ने बताया कि प्राणी की सेवा निष्काम और निस्वार्थ करना चारों धाम की यात्रा से बढ़कर है ।
राष्ट्रसंत ने कहा कि सभी धर्मों की उपासना ग्रंथ पंथऔर संत अलग-अलग होने के बावजूद सेवा धर्म को लेकर कोई मतभेद नहीं है।
शांत क्रांत संघ की महा साध्वी सूर्यकांता जी ने बताया कि सेवा करके एहसान जताना अपनी आत्मा का पतन करना है ।
भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष गौतम दक ने मुनि कमलेश के देशव्यापी गोसेवा मानव सेवा का अभिनंदन करते हुए कहां की मेवाड़ की माटी में जन्म लेकर पूरे देश में गौरव बढ़ाया है पालका गांव केपूर्व सरपंच किशन जी ने अपने गौशाला में संत सेवा के लिए विहार धामकी घोषणा की घनश्याम मुनि कौशल मुनि विचार व्यक्त किए अरिहंत मुनि मंगलाचरण किया 20 मार्च को 9:00 बजे शास्त्री नगर महेश भवन प्रवचन होंगे 11:30 से 12:00 तक स्थानीय जेल में प्रवचन करके शाम को रात्रि विश्राम सिंघवी मार्बल पर होगा 25 मार्च तक पहुंचने की संभावना है वात्सल्य गोशाला का सुबह अवलोकन किया संस्थापक पुष्कर जी नारायण ने पक्षी विहार बनाने का संकल्प लिया काफी दानदाताओं ने राशि प्रदान की।