-श्री मारू भांबी उत्थान समाज की बैठक आयोजित
रतलाम। श्री मारू भांबी समाज उत्थान समिति की बैठक रविवार को अमृत सागर गार्डन पर आयोजित की गई। बैठक में आगामी आयोजनों को लेकर चर्चा की और निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता विष्णुप्रसाद पुनवर ने की। समिति उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बारूपाल ने बैठक का एजेंडा रखा।
बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 17/4/2022 को समाज की गोठ (मिलन समारोह)आयोजित की जाएगी। गोठ आयोजन की जिम्मेदारी सर्वसहमति से इस बार समाज की युवा टीम को दी गई। चन्द्रप्रकाश मालवीय ने बैठक में बताया कि समाज के प्रत्येक घर पर आमंत्रण पहुंचाने लिए टीम बनाकर जिम्मेदारी सौंपी जाए। जिस पर सभी ने इस बार पीले चावल देकर गोठ के लिए आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में समिति जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गेहलोत के शामिल नहीं होने पर उन्होंने फोन पर सहमति दी। इस अवसर पर रतनलाल जोहरम, संतोष बामनिया, गोपाल बारूपाल, रामलाल वालेचा,जितेन्द्र बारूपाल आदि मौजूद थे।
युवा टीम के नरेश बावेल ने आयोजन व्यवस्था संबंधी जानकारी रखी। उन्होंने बताया कि आयोजन के लिए दो टीम को जिम्मेदारी सांैपी जाएगी। इसमें एक टीम आयोजन तो दूसरी टीम भोजन व्यवस्था को देखेगी।