जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप मैन की शपथ विधि समारोह संपन्न

रतलाम । मैत्री से संगठन संगठन से सेवा के उद्देश्य को लेकर चलने वाला जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप के नवीन अध्यक्ष व पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को आज 20/3/2022 सेठिया गार्डन में जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप्स फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष किशोर पोरवाल इंदौर, राष्ट्रीय महासचिव संजय जैन ,उज्जैन व राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस चेयरमैन संजय छाजेड़ ,इंदौर क्रमशः ग्रुप अध्यक्ष अजय इंदु गोखरू शपथ प्रदान साथ ही पदाधिकारियों को चेयरमैन विजय कविता काठेड उपाध्यक्ष सुभाष सुनीता मुणत ,अनिल सुमन वोहरा ,सचिव निलेश शिल्पा पोरवाल, मनोज विनीता लोढा़,सेंट्रल काउंसिल मेंबर मुकेश हेमा धाकड़, प्रचार सचिव गणतंत्र सपना मेहता को शपथ प्रदान की । उसके पश्चात कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ प्रदान की निर्वतमान अध्यक्ष संजय मोदी ने वर्तमान अध्यक्ष अजय गोखरू को फेडरेशन पिन लगाकर बधाई दी साथ में पूर्व पदाधिकारियों ने नवीन पदाधिकारियों को फेडरेशन पिन लगाकर बधाई दी कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महावीर स्वामी को माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया है। स्वागत भाषण अतिथि परिचय संस्थापक अध्यक्ष राजेश रांका ने दिया इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महासचिव कॉन्फ्रेंस चेयरमैन कोर समिति सदस्य ग्रुप के सभी दंपत्ति सदस्यों को मार्गदर्शन प्रदान किया । राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव कोठारी, राष्ट्रीय कोर समिति सदस्य जयवंत कोठारी ,सांस्कृतिक चेयरमैन प्रवीण लोढा़ ,पूर्व अध्यक्ष मनीष जैन, नरेंद्र जैन ,सुनील चपलोद आदि पूर्व अध्यक्ष मौजूद थे। अरुण इंदु चोपड़ा, शेखर मधुबाला कटारिया ,विनोद टीना कोचर ,मनोज कविता मोदी ,सुनील मलका लुनिया, निर्मल किरण बाला गोखरू, अतुल शिखा कोठारी, सुभाष साधना सिगावत ,पंकज रचना सेठिया, संतोष उषा खेमेशरा,अलका नितेश नाहर, मधु मुकेश बोहरा सभी दंपत्ति सदस्य को शपथ दिलाई गई । संचालन मुकेश धाकड़ ,गणतंत्र कुमार मेहता, अलका नाहर ,कविता काठेड ने किया आभार सचिव विपिन पुंगलिया ने माना। यह जानकारी संस्थापक अध्यक्ष राजेश रांका ने दी।