विश्व टीबी दिवस पर टीबी जागरूकता अभियान की रैली निकाली गई

जावरा (अभय सुराणा)। विश्व टीबी दिवस पर आज सिविल हॉस्पिटल जावरा से टीबी जागरूकता अभियान रैली निकाली गई । रैली को हरी झंडी बीएमओ डॉ.दीपक पालडिय़ा, टीबी यूनिट इंचार्ज डॉ प्रकाश उपाध्याय ने दिखाई । रैली अस्पताल से रतलामी गेट,लक्ष्मी बाई रोड, नीम चौक, कोठी बाजार,घण्टाघर चौराहा, सुतारी पूरा, पहाडिय़ा चौराहा, अरिहंत कालोनी,होते हुए अस्पताल परिसर पहुँची, जहाँ पर रैली को सम्बोधित करते हुए क्चद्वश डॉ पालडिय़ा ने कहा कि टीबी एक संक्रामक रोग है,लम्बे समय से सुखी खांसी चलना,बलगम आना,रात में बुखार रहना,शरीर मे थकान और दर्द होना,भूख कम लगना, वजन घटना आदि प्रमुख लक्षण है,डॉ उपाध्याय ने कहा सभी सरकारी अस्पताल में टीबी का नि:शुल्क इलाज होता हैं दवाई,गोली मिलती हैं टीबी रोगी को पोषण आहार के लिये 500 रुपये महीना सरकार से मिलता है छे महीने तक इलाज चलता है, रैली में बसंतीलाल मईडा,शैलेंद्र कुमार दवे,अनिल पटेल ज्ञानेश पाटीदार,भारत सिंह,धर्मेन्द्र भट्ट,पदमसिंह यादव,अजय पंड्या, कमलसिंह वसुनिया, ओर सरदार पटेल नर्सिंग कॉलेज के अध्यापक एवम स्टूडेंट्स मौजूद थे। रैली का संचालन शैलेंद्र कुमार दवे ने किया,आभार टीबी सुपरवाइजर ज्ञानेश पाटीदार ने माना ।

Play sound