रतलाम । शिक्षक सांस्कृतिक संगठन द्वारा 25 रजत जयंती वर्ष के अवसर पर स्व. सूर्य प्रकाश परिहार तथा शैलेंद्र सिंह चाहर की स्मृति में हास्य व्यंग्य काव्य गोष्ठी का आयोजन दिं. 27 मार्च रविवार को प्रात: 11:00 बजे से बड़बड़ रोड स्थित राज गार्डन में होगा। मंच अध्यक्ष दिनेश शर्मा सचिव दिलीप शर्मा ने बताया कि मंच द्वारा विगत 25 वर्षों से होली मिलन समारोह के अवसर पर स्थानीय शिक्षकों के काव्य पाठ का आयोजन कर उन्हें मंच प्रदान किया जाता है । इस वर्ष मंच की स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर इस काव्य गोष्ठी में उज्जैन के प्रसिद्ध व्यंग्यकार हास्य कलाकार राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक तथा बॉडीबिल्डिंग खेल के राष्ट्रीय निर्णायक पंडित शैलेंद्र व्यास स्वामी मुस्कुराते अपनी हास्य रचना कोरोना भगावत कथा का वाचन कर श्रोताओं को गुदगुदायाएंगे । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. मुरलीधर चांदनी वाला करेंगे । कार्यक्रम में सर्वश्री दिनेश बारोट, सुरेश माथुर, रणजीत सिंह राठौड़, श्याम सुंदर भाटी अपनी कविता पाठ करेंगे । कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध ओपी मिश्रा, पूर्व प्राचार्य डॉ. सुलोचना शर्मा, गोपाल जोशी, कृष्णचंद्र ठाकुर, नरेंद्र सिंह राठौड़, राधेश्याम तोगड़े, ममता अग्रवाल, डैलन भाबरा, सुभाष कुमावत, रमेश उपाध्याय, भारती उपाध्याय, वीणा छाजेड़, मदन लाल मेहरा, दशरथ जोशी, अनिल जोशी, मिथिलेश मिश्रा, आरती त्रिवेदी, कविता सक्सेना, रक्षा के. कुमार, बी.के.जोशी, कमल सिंह राठौड़, रमेश चंद परमार, देवेंद्र सिंह वाघेला, चंद्रशेखर लश्करी, अंजुम खान आदि ने किया है।