रतलाम । लाइव प्रोग्राम गोल्ड द्वारा विगत वर्ष अपनी सेवा गतिविधियों से पूरे डिस्ट्रिक्ट में तहलका मचा दिया है । इसी के फलस्वरुप रतलाम में आयोजित रीजन चेयरपर्सन वी.के. माहेश्वरी की रीजन कॉन्फ्रेंस अभिव्यक्ति सर्वाधिक पुरस्कार प्राप्त की है जो इस प्रकार है ।
प्रथम वॉइस गवर्नर पीएमजेएफ लायन साधना जी सोडाणी एवं द्वितीय वाइस गवर्नर लायन यश शर्मा जी के मुख्य आतिथ्य में रीजन चेयरपर्सन लायन बी.के. माहेश्वरी जी द्वारा आयोजित रिजन कॉन्फ्रेंस (अवॉर्ड सेरेमनी अभिव्यक्ति में लायंस क्लब ऑफ रतलाम गोल्ड के 20 सदस्य उपस्थित रहे ।
रिजन कांफ्रेंस में लायंस क्लब ऑफ रतलाम गोल्ड को 13 अवार्ड से सम्मानित किया गया (1) सर्वश्रेष्ठ – क्लब (2) सर्वश्रेष्ठ – सचिव ला.पुष्पा वासन (3)सर्वक्षेष्ठ :-महिला स्वावलम्बन (4) अतिश्रेष्ठ अध्यक्ष- ला.आरती त्रिवेदी, (5) अतिश्रेष्ठ कोषध्यक्ष- ला.संतोष जोशी, (6) अतिश्रेष्ठ:-फ़ोटो एलबम (7)अतिश्रेष्ठ-हंगर (8)श्रेष्ठ-सदस्यता वृध्दि
(9) श्रेष्ठ:-स्क्रेप बुक (10)श्रेष्ठ-शिक्षा (11) वेल ड्रेस – ला. शुभंगिनी जोशी (12) संचालन-ला. संतोष जोशी (13) लक्की ड्रा ला.सरोज ओझा ।