गुरु के माध्यम से ही धर्म और भगवान का मार्ग मिल सकता है – राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश

दीक्षार्थी बहन का अभिनंदन समारोह सम्पन्न

भीलवाड़ा चंद्रशेखर आजाद नगर रूप रजत भवन 28 मार्च 2022 । आत्मा के अनंत गुणों का साक्षात्कार सद्गुरु के बिना 3 काल में भी संभव नहीं है उक्त विचार राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश ने रूप रजत विहार पर वेराग्यवती लता बहन के अभिनंदन समारोह को संबोधित करते कहा कि आत्म ज्ञान ही सच्चा ज्ञान है।
उन्होंने कहा कि गुरु शब्द में ही अनंत शक्ति का भंडार छुपा हुआ है । जिनका निर्माण विश्व की संपूर्ण संपत्ति देख कर भी नहीं किया जा सकता। मुनि कमलेश ने बताया कि गुरु के माध्यम से ही धर्म और भगवान मार्ग का मिल सकता है । राष्ट्रसंत ने स्पष्ट कहा कि सरकार विज्ञान और धन के द्वारा संतो का निर्माण नहीं किया जा सकता।
जैन संत ने बताया कि सतगुरु वर्तमान में चलते फिरते तीर्थ हैं जो पतित को पावन और आत्मा से परमात्मा बनाने की क्षमता रखते हैं श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ चंद्रशेखर आजाद नगर के राजेंद्र सकलेचा सुरेंद्र चोर्डिया वीरेंद्र कोठारी नवरत्न बाफना गणपत कुमठ ने दीक्षार्थी बहन का अभिनंदन किया महिला मंडल ने स्वागत करते हुए भक्ति के गीत प्रस्तुत किए।