धार्मिक स्थलों पर जलसेवा जरूरी

रतलाम  । इस भीषण आग बरसाती गर्मी में सर्वत्र जल की आवश्यकता रहती है । आम राहगीरों को बाजार क्षेत्र में पिने के पानी के लिए काफ़ी परेशान होना पड़ता है तथा प्रत्येक क्षेत्र पानी के लिए जद्दोजहद करता है और यदि धर्म क्षेत्र मंदिर अथवा सार्वजनिक स्थान पर प्याऊ और ठंडा जल मिल जाए तो बात ही क्या है । इससे बड़ा पुण्य और परोपकार नहीं हो सकता । इसलिए गर्मी के मौसम में जितनी जल सेवा की जाए उतना कम है।
उक्त सुविचार लायंस क्लब रतलाम क्लासिक, नाइंथ क्लास ग्रेटर तथा जैन सोशल ग्रुप द्वारा धानमंडी में हनुमान जी मंदिर पर लायन स्व. शिरीष जोशी तथा स्व. अनीता कांठेड़ की स्मृति में वाटर कूलर प्रदान करते हुए रीजन चेयरपर्सन वीके माहेश्वरी ने व्यक्त किए । कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री पीडी जोशी ने की । आरंभ में मंदिर के पुजारी महंत श्री चतुर्वेदी जी ने पूजा अर्चना कर प्याऊ तथा वाटर कूलर का लोकार्पण किया । इस अवसर पर सर्व श्री योगेंद्र रुनवाल, प्रदीप लोढ़ा, दिनेश शर्मा, महेश व्यास, रवि बोथरा मनीष जोशी, सुरेश कटारिया, बी.के. जोशी, शरद चतुर्वेदी, विनीश रुनवाल, अजय गोखरू,  महेंद्र कांठेड़, रजनी जोशी, नवीका जोशी, निखलेश शर्मा, आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन रवि बोथरा तथा आभार मनीष जोशी ने व्यक्त किया ।