शेष रहे किसानों का भुगतान पांच दिवसों में करवाएं, कलेक्टर ने बैठक में दिए निर्देश

रतलाम । कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी द्वारा जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की समीक्षा की गई। बताया गया कि जिले में इस वर्ष 5016 किसानों से 32606 मेट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है। तकनीकी कारणों से कुछ किसानों के खातों में भुगतान नहीं होने की शिकायत प्राप्त होने पर कलेक्टर द्वारा समीक्षा की गई जिसमें जिला उपार्जन समिति के सदस्य मौजूद थे।
जिला पूर्ति अधिकारी श्री एस. एच. चौधरी ने बताया कि बैठक में कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया कि भुगतान से वंचित रहे किसानों का भुगतान आगामी 5 दिवसों में कर दिया जाए। स्टेट सिविल सप्लाई के जिला प्रबंधक ने बताया कि जिले में कुल उपार्जित गेहूं में से 64 करोड़ 54 लाख रूपए के ईपीओ जारी किए जा चुके हैं, इनमें से 57.70 करोड़ की राशि किसानों को भुगतान की जा चुकी है। शेष किसानों के बैंक खातों में आधार लिंक नहीं होने से गेहूं के भुगतान की राशि ट्रांसफर नहीं हो पा रही है। इस संबंध में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने संबंधित अधिकारियों को भुगतान में आ रही तकनीकी कठिनाइयों को वरिष्ठ कार्यालय से मार्गदर्शन प्राप्त करके निराकृत करने के निर्देश दिए।

Play sound