नगर से शीघ्र महानगर बनेगा रतलाम-श्री काश्यप

रतलाम । रतलाम नगर को मालवा का प्रमुख औद्योगिक केन्द्र बनाने हेतु नगर को शीघ्र महानगर बनाने हेतु तेजी से महानगर जैसी सुविधाऐं उपलब्ध कराये जाने हेतु तेजी से विकास कार्य किये जा रहे ताकि बड़े उद्योपति यहां अपना उद्योग स्थापित करें।
उक्त उद्गार विधायक रतलाम शहर श्री चेतन्य जी काश्यप ने शहर के व्यावसायिक क्षेत्र की 2 मुख्य सड़क घांस बाजार से हरमाला रोड व सेठजी का बाजार से रामदेवजी की घाटी तक 1.74 करोड़ की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य के भूमि पूजन के अवसर पर व्यक्त किये।
उन्होने कहा कि रतलाम नगर में 4 लेन, 2 लेन सड़कों का जाल बिछता जा रहा है जिससे रतलाम नगर की महानगरों जैसी तस्वीर उभरती जा रही है। रतलाम नगर को मालवा का प्रमुख व्यापारिक केन्द्र बनाने हेतु अब षहर के व्यावसायिक क्षेत्रों की सड़कों का नवनिर्माण कराया जा रहा है। व्यक्ति वहीं चलता है जहां अच्छी सड़के होती है यहां अच्छी व चौड़ी सड़क बनने से व्यापार में निरंतर वृद्धि होगी। उन्होने कहा कि बिबड़ौद के आगे 1550 हैक्टर भूमि पर औद्योगिक पार्क बनाने हेतु मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम से स्वीकृति व शासन से 470 करोड़ की राषि प्राप्त हो चुकी है। उद्योगपति वहीं अपने उद्योग स्थापित करते हैं जहां महानगरों जैसी सुविधाऐं प्राप्त होती है। रतलाम नगर को मालवा का प्रमुख व्यावसायिक केन्द्र बनाने हेतु रतलाम नगर का विकास महानगर की तर्ज पर किया जा रहा है।
स्वागत उद्बोधन देते हुए श्री निलेष गांधी ने कहा कि विधायक रतलाम षहर माननीय श्री चेतन्य जी काष्यप की विकासवादी सोच के चलते रतलाम नगर अब महानगरों जैसा दिखाई देने लगा है।
प्रारंभ में विधायक श्री चेतन्य काश्यप के अलावा श्री निर्मल कटारिया, श्रीमती अनिता कटारिया, श्री जयवंत कोठारी, श्री निमिश व्यास, श्री अषोक जैन (लाला), श्री निलेश गांधी आदि का स्वागत पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से किया गया।
इस अवसर पर सर्वश्री प्रवीण सोनी, मयूर पुरोहित, दिलीप गांधी, हेमन्त राहौरी, विजय कसेरा, विनोद यादव, नन्दकिशोर पवांर, स्नेहिल उपाध्याय, राजेश रांका, बालमुकुन्द चावड़ा, गोपाल शर्मा, दशरथ पाटीदार, अषोक देवड़ा, श्रीमती प्रेमलता देवड़ा, हितेष कामरेड, मिलन राखेचा, रवि पवांर, प्रहलाद पाटीदार, पीरूलाल, रवि सोनी, गजेन्द्र, निलेश जैन, राकेश टांक, करण वशिष्ट, अंकुर जैन, पारस जैन, संजय श्रीमाल, बसंतीलाल पिपाड़ा, अल्पेष नागौरी, युनुसभाई, निलेश लोढ़ा, महेश मिततल, ठेकेदार राहूल पाटीदार, आयुश गुप्ता, कार्यपालन यंत्री श्री सुरेशचन्द्र व्यास, सहायक यंत्री श्री श्याम सोनी, उपयंत्री श्री ब्रजेश कुषवाह, सुश्री दीक्षा निजामपुरकर आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन श्री हेमन्त राहौरी ने किया व आभार श्री करण वषिश्ट ने माना।

Play sound