मलवासी (रावटी) । म.प्र. जन अभियान परिषद विकासखण्ड बाजना द्वारा गठित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मलवासी के द्वारा डाबर इंडिया के सौजन्य से आंगनबाडी में अध्ययनरत बच्चों को डाबर विटा, गिलोय वटी, अश्वगंधा वटी, एंटीसेप्टिक लिक्विट आदि का नि:शुल्क वितरण किया गया।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा एडाप्ट एन आंगनबाडी अभियान संचालित है इस अभियान को गति देने के लिये मुख्यमंत्री जी स्वयं बच्चों के लिये खिलौने एवं स्टेशनरी सामग्री एकत्रित करने निकल पडे माननीय मुख्यमंत्री जी कि प्रेरणा से बाजना विकासखण्ड के ग्राम मलवासी में बच्चों को पोष्ठिक किट, स्टेशनरी और फस्र्ट एड सामग्री का वितरण किया गया । साथ ही वरिष्ठ नागरिक हेल्प लाइन 14567 का प्रचार प्रसार किया गया।
जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय के द्वारा बच्चों को ग्रीष्म कालीन अवकाश के दौरान शिक्षा और नैतिक शिक्षा जारी रखने एवं संस्कार केंद्र का संचालन ग्राम स्तर पर संचालित करने हेतु प्रस्फुटन समिति से आह्वान किया गया।
इस अवसर पर मुख्यअतिथि म.प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, विकासखण्ड समन्वयक निर्मल अमलियार रहे।
प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष विष्णु डामोर सचिव रामलाल जी पोरवाल सदस्य बबलू आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं बाजना विकासखंड के विकासखंड समन्वयक एवं विद्यालय के एवं आंगनवाड़ी के बच्चों के द्वारा कार्यक्रम में हिस्सा लिया गया ।